{"_id":"68cc0ae2889292ea5808b4d8","slug":"problems-due-to-closed-street-lights-overflowing-sewers-and-garbage-spread-on-park-roads-grnoida-news-c-23-1-lko1064-75585-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बंद स्ट्रीट लाइट, ओवरफ्लो सीवर और पार्क सड़कों पर फैली गंदगी से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बंद स्ट्रीट लाइट, ओवरफ्लो सीवर और पार्क सड़कों पर फैली गंदगी से परेशानी
विज्ञापन
गाम-1 निवासी बोले शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दे रहे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा-1 में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई नहीं होती। सीवर ओवरफ्लो होने की परेशानी बनी हुई है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट खराब होने से सड़कों पर शाम ढलते के बाद अंधेरा छा जाता है। लावारिस कुत्ते और बंदर परेशानी की वजह बने हुए हैं। पार्कों की दुर्दशा, पानी की किल्लत और सुरक्षा व्यवस्था की कमी से निवासी स्वयं को असुरक्षित और ठगा महसूस कर रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-1 के निवासियों ने सेक्टर संवाद कार्यक्रम में अपनी समस्याओं की जानकारी दी। निवासियों ने कहा कि सफाईकर्मी सेक्टर में सिर्फ नाम के लिए सफाई कर रहे है। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई नहीं होने से सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। गंदे पानी से उठने वाली बदबू से लोगों का बुरा हाल है। पार्कों में गंदगी का अंबार लगा है। मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी। इससे रात के समय महिला व बच्चों का घर से निकलना कठिन हो रहा है। शाम होते ही सेक्टर में अंधेरा छा जाता है। लावारिस कुत्ते व बंदरों के कारण महिला, बुजुर्ग व बच्चों का घर से निकलना दूभर हो गया है। सेक्टर में मच्छर का लार्वा पनप रहा है। लेकिन प्राधिकरण की ओर से फॉगिंग का छिड़काव नहीं हो रहा। निवासियों का आरोप है कि सेक्टर की समस्याओं के समाधान के लिए कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में शिकायत की जा चुकी है लेकिन अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे।
स्ट्रीट लाइट काफी समय से खराब पड़ी है। रात में महिलाओं व बच्चों का घर से निकलना दूभर हो जाता है। - संजय भाटी
सेक्टर की सड़क व पार्कों में गंदगी का अंबार लगा है। सफाईकर्मी केवल खानापूर्ति करने आते है। - प्रताप सिंह
नियमित सफाई नहीं होने से सीवर ओवरफ्लो होकर बह रहे है। बारिश में समस्या बढ़ जाती है। - अमित चौधरी
सेक्टर में जगह-जगह फैली गंदगी के कारण सांप निकल कर रहे हैं। पार्कों में पेड़ों की छटाई भी नहीं हुई है।- सौरभ
लावारिश गोवंश व कुत्तों के कारण घर से निकलना दूभर हो गया है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होती। - महेश कुमार
सेक्टर में मच्छर का लार्वा पनप रहा है। लेकिन प्राधिकरण की ओर से फॉगिंग का छिड़काव नहीं हुआ है। - माया राम