फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prisoners will now learn music, painting, art and craft in jail...training will be provided in tailoring and making gulal.

Noida News: अब जेल में कैदी सीखेंगे संगीत, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट...टेलरिंग और गुलाल बनाने की मिलेगी ट्रेनिंग

Fri, 26 Sep 2025 05:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:34 AM IST
सार

चंडीगढ़ की बुड़ैल मॉडल जेल में अविष्कार अकादमी की शुरुआत की गई है। यहां कैदियों को संगीत, पेंटिंग व अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण मिलेगा। इससे उनकी रिहाई के बाद आत्मनिर्भरता और समाज में पुनर्वास की उम्मीद बढ़ी है।

विज्ञापन
Prisoners will now learn music, painting, art and craft in jail...training will be provided in tailoring and making gulal.

विस्तार

चंडीगढ़। बुड़ैल मॉडल जेल में अब कैदियों को नई राह दिखाने के लिए अविष्कार अकादमी की शुरुआत हुई है जहां उन्हें संगीत, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, टेलरिंग और गुलाल बनाने जैसी व्यावसायिक ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि रिहाई के बाद वे आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
विज्ञापन

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने वीरवार को बुड़ैल स्थित मॉडल जेल में एक इंस्टीट्यूट की शुरुआत की। इसका नाम अविष्कार (अकादमी फॉर वोकेशनल इनोवेशन, स्किल, होम, नॉलेज एंड रिफॉर्म) रखा गया है। राज्यपाल ने कहा कि अविष्कार केवल एक संस्थान नहीं बल्कि आशा, कौशल, नवाचार और सुधार का प्रतीक है। इसका उद्देश्य कैदियों को शिक्षा, कौशल और रचनात्मकता के माध्यम से सशक्त बनाना है ताकि वे रिहाई के बाद सम्मानजनक जीवन जी सकें और मुख्यधारा से जुड़ सकें। अकादमी में कैदियों को संगीत, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, मोमबत्ती और गुलाल बनाने का प्रशिक्षण, लाइब्रेरी, इग्नू स्टडी सेंटर और टेलरिंग सेक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पहले ये सभी व्यावसायिक गतिविधियां बैरक नंबर-6 में चलती थीं जिसे अब सिर्फ कैदियों के रहने के लिए आरक्षित कर दिया गया है। नई विकसित फोर-सेल वार्ड में यह अकादमी स्थापित की गई है। अविष्कार अकादमी की स्थापना सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत की गई है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से दो अक्तूबर तक मनाया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़, आईजी जेल पुष्पेंद्र कुमार, अतिरिक्त आईजी जेल डॉ. पालिका अरोड़ा सहित वरिष्ठ जेल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed