फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prisoners will get parole due to Corona

कोरोना के कारण कैदियों को मिलेगी पैरोल

Thu, 13 May 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Prisoners will get parole due to Corona
फरीदाबाद। जेलों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कैदियों को इस बार फिर पैरोल पर छोड़ा जाएगा। बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट की उच्च स्तरीय कमेटी ने इसके आदेश दिए हैं। जिन कैदियों को पिछले साल कोरोना के चलते पैरोल दी गई थी, इस बार भी उन्हें पैरोल मिलेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चौबे ने बताया कि नीमका जेल से पिछले साल 268 कैदियों को पैरोल मिली थी। इनमें से ज्यादातर आठ चरण में जेल में वापस लौट गए हैं। 29 कैदियों को 14 मई को वापस लौटना था। उनकी पैरोल भी 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। जेल लौट चुके कैदियों को भी दोबारा से पैरोल मिलेगी। साल 2020 में पैरोल पर बाहर आने के बाद जिन कैदियों ने किसी अपराध को अंजाम दिया था उन्हें इसका लाभ नही मिलेगा, जो कैदी पिछले साल मिली पैरोल के बाद तय समय पर जेल नहीं लौटे, उन्हें भी पैरोल नहीं मिलेगी। उन्हें भगोड़ा घोषित कर गिरफ्तार कर वापस जेल भेजा जाएगा। बदमाशों को पैरोल पर छोड़े जाने के फैसले से पुलिस की सिरदर्दी बढ़ सकती है। पिछली बार भी जेल से पैरोल पर छूटे बदमाशों ने कई वारदात को अंजाम दिया था। इसमें मनोज भाटी हत्याकांड सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed