फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prisoners made 1000 LED lamps and sent them to Ayodhya

Noida News: बंदियों ने बनाए 1000 एलईडी दीये, अयोध्या भेजे

Sun, 21 Jan 2024 03:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Prisoners made 1000 LED lamps and sent them to Ayodhya
बंदियों ने बनाए 1000 एलईडी दीये, अयोध्या भेजे
विज्ञापन

- पानी की बूंद डालने के बाद जल उठेंगे, 20 बंदियों ने किया काम, भेजने का खर्च प्रशासन करेगा वहन

केस एक-



पवन कुमार पॉक्सो एक्ट के तहत 10 साल से सजा काट रहे हैं। उन्होंने राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए एलडी दीये बनाए हैं।



---



केस दो-



कपिल हत्या के मामले में आठ साल से जेल में बंद है। अयोध्या में रामलला के लिए एलडी दीये तैयार करने में सुबह से शाम तक मग्न रहते हैं।



---



केस तीन-



सतनाम हत्या के केस में जेल में सजा काट रहे हैं और दीपोत्सव में अहम भूमिका निभाते हुए सहयोगियों के साथ मिलकर दिनभर एलईडी लाइट बनवाई हैं।



----



केस चार--



प्रदीप कुमार हत्या के केस में जेल में बंद है और वह राम की भक्ति समय का उपयोग कर रहे हैं। जिला जेल में दीये बनवाने को सबसे पहले आगे आए।



-------



केस पांच--



विवेक पॉक्सो एक्ट में चार साल से बंद है और जब रामलला के मंदिर में एलईडी दीये बनाने की बात आई तो वह इसके लिए तुरंत तैयार हो गए।



--------



मनोज कुमार

ग्रेटर नोएडा। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गौतमबुद्धनगर जिला कारागार के बंदियों द्वारा बनाए गए एक हजार एलईडी दीये शनिवार को रवाना कर दिए। लुकसर जेल के 20 बंदियों ने इन एलईडी दीयों को बनाया है। अयोध्या तक दीयों को भेजने का खर्च प्रशासन वहन कर रहा है।

जिला कारागार के बंदियों की बनाई एलईडी लाइट की लड़ी को दिवाली पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने खरीदकर एक्सप्रेसवे के पाेल पर लगवाया गया था। इसके बाद जब अयोध्या में रामलला मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा की बात सामने आई तो इन बंदियों ने एलईडी दीये बनाने की पेशकश जेल अधिकारियों के समक्ष की थी। शासन की सहमति पर अधिकारियों ने बंदियों को इसकी अनुमति दे दी। एक 1000 दीये शुक्रवार को रवाना कर दिए और यह अयोध्या में रामलला के मंदिर को रोशन करेंगे। ये दिए पानी की बूंद डालते ही जल उठेंगे।
विज्ञापन

----------



जेल में बंदियों ने एलईडी पोल लाइट बनाने का काम किया था। अब एलईडी दीये बनाए हैं। ऐसे 1000 दीये अयोध्या राम मंदिर के लिए भेज दिए गए हैं।

अरुण प्रताप सिंह, जेल अधीक्षक गौतमबुद्धनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed