फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prisoners attack each other

कैदियों ने एक-दूसरे पर किया हमला

Tue, 14 Dec 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Prisoners attack each other
नूंह। जिला न्यायिक परिसर में पेशी पर आए कैदियों के दो गुटों में आपस की झगड़ा हो गया। दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाएं, इसमें कई को चोटें आई हैं। दोनों गुटों की लड़ाई पर काबू पाने के लिए नूंह सिटी पुलिस ने बीच बचाव किया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को भौंडसी जेल से कोर्ट में पेशी के लिए दर्जनों कैदी लाए गए। यहां पर उनको कोर्ट में बनी जेल में पेशी से पहले रखा गया। इसी दौरान इंदाना पुन्हाना के कैदी अब्दुल वहाब व उनके चचेरे भाई हासिम पर दूसरे कैदी शाहिद उर्फ अड़वानी निवासी गांव खरखड़ी तावडू ने जोरदार हमला कर दिया। अन्य कई कैदियों ने आपस में हुए इस विवाद को खत्म करने की कोशिश की लेकिन कैदी शाहिद उर्फ अड़वानी गुट के अन्य कैदियों में अजीम उर्फ अज्जी नूूंह, सद्दाम, हाकम, अरमान, वारिश व लियाकत निवासी मेवली ने भी अब्दुल वहाब व उनके भाई को मारा पीटा। इस दौरान चले लात, घूसों से उन्हें काफी चोटें आई। नूंह सिटी पुलिस जानकारी पाकर मौके पर पहुंची। उसने मुश्किल से मामले को संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया। जांच अधिकारी ने बताया कि सभी कैदी भौंडसी जेल में बंद है जोकि कोर्ट में पेशी के लिए आए थे, लेकिन किसी रंजिश के चलते यह लड़ाई हुई। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के कैदियों का नूंह सीएचसी में मेडिकल कराया गया। कई को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में कैदी शाहिद उर्फ अड़वानी के सभी सहयोगियों पर हमला करने पर कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्र्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पहले ही शातिर रहे हैं कैदी
पकड़े गए आरोपियों पर लूटपाट, चोरी, मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज है। जिन कैदियों के ऊपर हमला किया गया है उनके ऊपर भी धारा 307 के अलावा लूटपाट की धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज है। जांच अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में दोनों ओर के कैदियों पर विभिन्न थाने में मुकदमा दर्ज है जो कि कोर्ट में पेशी के लिए आए थे जिले में पहली बार न्यायिक परिसर में कैदियों में आपस में इस तरह की लड़ाई हुई है। इससे पूर्व कैदियों में इस तरह का कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed