फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prisoner dies under suspicious circumstances, uproar by family members

Noida News: कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों का हंगामा

Wed, 07 Feb 2024 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Prisoner dies under suspicious circumstances, uproar by family members
ऑर्म्स एक्ट के मामले में था बंद, एक फरवरी को जेल नंबर-3 में मिला था अचेत
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया जहर देने का आरोप, डीडीयू अस्पताल में परिजनों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद गुरदीप सिंह उर्फ गोरा उर्फ सन्नी (33) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एक फरवरी को गुरदीप जेल नंबर-3 में अचेत मिला था। उसे जेल की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां से डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान गुरदीप की मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और जहर देकर मारने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। वहीं, आरोप से इंकार करते हुए पुलिस का कहना है कि गुरदीप को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें चल रही थीं जिससे उसकी मौत हो गई। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद सही वजहों का पता चलेगा। गुरदीप पर ऑर्म्स एक्ट समेत कुल 11 मामले दर्ज थे।

गुरदीप परिवार के साथ तिलक नगर के शाहपुर में रहता था। परिवार में मां के अलावा सात बहने हैं। जेल प्रशासन ने बताया कि अक्तूबर से वह जेल नंबर-3 में बंद था। एक फरवरी को तड़के गुरदीप अचेत मिला। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे डीडीयू अस्पताल ने उसकी मौत की हरिनगर थाना पुलिस को खबर दी। इसके बाद बाकी एजेंसियों को भी सूचना दी गई। शव को कब्जे में लेकर डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गुरदीप को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं चल रही थीं। अब पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत की सही वजहों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने परिवार को जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस जेल में उसके साथियों से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed