फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prisoner death suspicious circumstances in jail at Greater Noida

यूपी: जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत, परिवार ने लगाया पीठ पर चोट के निशान का आरोप

Tue, 02 Feb 2021 10:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Feb 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Prisoner death suspicious circumstances in jail at Greater Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के लुकसर स्थित जिला जेल में मंगलवार को एक कैदी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जेल प्रशानस पर पिटाई के बाद हत्या का आरोप लगाया है। उन्होनें मृतक के शव का एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें उसकी पीठ कई जगह चोट के निशान दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ जेल प्रशासन इसे आत्महत्या बता रहा है। बागपत के रवाला थाना क्षेत्र के तिरथल गांव निवासी सुबोध (44) को लगभग दो साल पूर्व उसे गौतमबुद्ध नगर जेल में स्थानांतरित किया गया था। 
विज्ञापन


उसकी मौत की सूचना के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने शव का एक वीडियो बना वायरल कर दिया। इसमें वे मृतक की पीठ पर चोट के निशान दिख रहे हैं। हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया और वीडियो में जेल प्रबंधन को खरी-खोटी सुनाते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलर एके सिंह ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ के बाद सुबोध पर हत्या का मामला दर्ज था। कोर्ट ने उसे 2017 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जेल में बंद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति को देखते हुए सुबोध को जिला जेल गौतमबुद्ध नगर में स्थानांतरित किया गया था। 

उसके इकलौते बेटे अमर कुछ माह पूर्व आत्महत्या कर ली थी। इस कारण वह काफी दुखी था। मंगलवार सुबह आठ बजे वह कपड़े पहन कर बैरक से बाहर आया। कुछ देर बाद अपने मफलर से शौचालय की पाइप के सहारे फंदा लगा लिया। 

अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने  मृत घोषित कर दिया। जेलर का कहना है, मृतक को फंदे से उतारते समय पीठ पर रगड़ के निशान लगे होंगे। मृतक के बहनोई रामवीर का कहना है कि मामले की शिकायत अभी थाने में नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थित साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed