{"_id":"6a282f7bc853d803740e8606","slug":"priority-in-transfer-for-teachers-with-serious-illnesses-noida-news-c-23-1-lko1064-97007-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गंभीर बीमारी वाले और दिव्यांग शिक्षकों को स्थानांतरण में प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गंभीर बीमारी वाले और दिव्यांग शिक्षकों को स्थानांतरण में प्राथमिकता
विज्ञापन
समिति प्रत्येक आवेदन की जांच करेगी, जिसके बाद होगा अंतिम निर्णय
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का स्थानांतरण अब अन्य जनपद में हो सकेगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षकों को स्थानांतरण के लिए ठोस वजह बतानी होगी। गंभीर बीमारी, दिव्यांगता या अन्य विशेष परिस्थितियों से जूझ रहे शिक्षकों को स्थानांतरण में प्राथमिकता देने की व्यवस्था की गई है। आवेदन के साथ चिकित्सीय अभिलेख और सक्षम समिति की संस्तुति भी अनिवार्य होगी। विभागीय स्तर पर गठित समिति प्रत्येक आवेदन की जांच करेगी, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक स्थानांतरण के इंतजार में थे। इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी हो गए हैं। विभाग के अनुसार, वैसे शिक्षक जिनके अविवाहित बच्चे दिव्यांग या गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें भी ट्रांसफर में विशेष वरीयता दी जाएगी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि लंबे समय से शिक्षक इसका इंतजार कर रहे थे। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि स्थानांतरण के लिए कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।