फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   principle demolition of illegal occupation

नगर पालिका ने अवैध कब्जे को किया ध्वस्त

Wed, 10 Feb 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
principle demolition of illegal occupation
अवैध कब्जों को ध्वस्त करती जेसीबी। - फोटो : Mewat
नूंह। फिरोजपुर झिरका की सब्जीमंडी के पीछे नगरपालिका की बेशकीमती जमीन पर लंबे समय से चले आ रहे अवैध कब्जे को न्यायालय के आदेश के बाद हटाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। नगरपालिका के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिया था। इसके बाद जिला उपायुक्त के आदेश पर नगरपालिका के कार्यवाहक सचिव मनिंद्र सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इनकी अगुवाई में बुधवार को अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

मनिंद्र सिंह ने बताया कि फिरोजपुर झिरका के वार्ड नंबर 7 के नजदीक सब्जी मंडी खसरा नंबर 541 पर लंबे समय से चले आ रहे अवैध कब्जे को हटाने के लिए सीएम विंडो पर शिकायत की गई थी। इसके माध्यम से अवैध कब्जों पर जल्द कार्रवाई के आदेश आ रहे थे। इसके अलावा अवैध कब्जाधारियों ने भी डीजीपीएस मशीन द्वारा नपाई कराए जाने की मांग की। 1 फरवरी को डीजीपीएस मशीन के माध्यम से जमीन की नपाई कराकर अवैध कब्जे को हटाने के लिए कहा गया। इसी क्रम में बुधवार को जेसीबी के माध्यम से अवैध कब्जे को ध्वस्त किया गया। इस दौरान नगरपालिका प्रशासन के सभी अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा फिरोजपुर झिरका के तहसीलदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed