फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prime Minister's birthday celebrated with great pomp

Noida News: धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Wed, 17 Sep 2025 02:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 17 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's birthday celebrated with great pomp
अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आलमबाग स्थित चंद्रनग
लखनऊ। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आलमबाग स्थित चंद्रनगर के सनातन धर्म मंदिर में धूमधाम से मनाया। इस दौरान सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र बेरी के नेतृत्व में भारत रक्षा दल ट्रस्ट सहित कई संस्थाओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने उन्हें ऐसा राष्ट्रनायक बताया जिन्होंने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने प्रधानमंत्री की स्वच्छता अभियान की सराहना की और उन्हें बेजोड़ नेता बताया। ब्रह्मसमाज के कार्यवाहक अध्यक्ष कोमल द्विवेदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी केवल भारत के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के नेता के रूप में उभरे हैं। भारत रक्षा दल के संस्थापक श्रीनिवास राय ने कहा कि 2014 के बाद भारत में प्रधानमंत्री मोदी की वजह से हिन्दुत्व का जागरण हुआ है। महामंत्री देवेंद्र शुक्ल, सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष नानक चंद्र, रमेश चंद्र बेरी, डॉ. विजय मिश्र, दया शंकर पांडेय, रामकृष्ण त्रिपाठी, एसएन पांडेय, मानवेंद्र पांडेय, चंद्रप्रकाश मिश्र, शिव कुमार शुक्ल, शैलेन्द्र शुक्ल, रमाशंकर बाजपेई, तरुण अग्निहोत्री, भारत रक्षा दल ट्रस्ट के मनोज राय, जीवन कुमार महरोत्रा, जगदीश नारायण शुक्ल आदि मौजूद रहे।

अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आलमबाग स्थित चंद्रनग

अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आलमबाग स्थित चंद्रनग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed