फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prime Minister will blow election bugle tomorrow in Delhi

Noida News: दिल्ली में कल प्रधानमंत्री फूकेंगे चुनावी बिगुल

Wed, 01 Jan 2025 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister will blow election bugle tomorrow in Delhi
दूसरी रैली पांच जनवरी को पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में प्रस्तावित
विज्ञापन

-------------
4500 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की सौगात सौंपेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल शुक्रवार को फूकेंगे। रोहिणी के जापानी पार्क में पीएम रैली को संबोधित करेंगे और दिल्ली के विकास की कार्ययोजना पेश करते हुए 4500 करोड़ रुपये के कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं, प्रधानमंत्री की दूसरी रैली पांच जनवरी को पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में प्रस्तावित है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत रिठाला-नरेला-कुंडली लाइन का शिलान्यास और दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के शुभारंभ के साथ ही दिल्ली को जाम व प्रदूषण मुक्त करने के लिए चार मुख्य प्रोजेक्टों से अवगत कराएंगे। भाजपा जनसभाओं में भारी भीड़ जुटाने की तैयारी में है। मंडल अध्यक्षों को कम से कम दो बसें भरकर लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत, योगेंद्र चांदौलिया और रामवीर सिंह बिधूड़ी को रैली आयोजित करने के लिए प्रभारी बनाया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि रैलियों में मोदी की गारंटी की घोषणा होगी। भाजपा की रणनीति चुनाव कार्यक्रम के ऐलान से पहले उम्मीदवारों की सूची को भी अंतिम रूप देने की है। यह भी संभव है कि दोनों रैलियों के बाद चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed