{"_id":"5dffc9e38ebc3e87c0697a8b","slug":"prime-minister-rally-in-delhi-shadhra-news-noi4811446132","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने भाजपा को दिया जीत का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ने भाजपा को दिया जीत का मंत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा के अभियान का शंखनाद रामलीला मैदान में हुई धन्यवाद रैली से कर दिया। दिल्ली सरकार को कई मुद्दों पर घेरकर उन्होंने पिछले 20 साल से सत्ता से बाहर भाजपा को दिशा दे दी कि आगामी चुनाव में आम जनता के बीच उसके मुद्दे क्या होंगे। प्रधानमंत्री ने दिल्ली की आप सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पिछले पांच साल में अनधिकृत कॉलोनियों में विकास की हालत बताते हुए दिल्ली सरकार की हर नाकामी का कच्चा-चिट्ठा खोला। उन्होंने गंदे पानी, सड़क, ट्रांसपोर्ट, मेट्रो, मूलभूत सुविधा, वीवीआईपी कल्चर, नागरिकता संशोधन कानून की आड़ में हिंसा भड़काने समेत कई मुद्दे पर पर दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा किया। प्रधानमंत्री ने संतोष जताया कि अनधिकृत कॉलोनियों के अधिकृत होने पर दिल्ली के 40 लाख से ज्यादा लोगों का जीवन बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि उदय योजना से कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अपनी जमीन पर बने घर मिलेंगे। जीवन की सबसे बड़ी पूंजी पर संपूर्ण अधिकार मिलेगा। आप सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने दिल्ली के लोगों को इस अधिकार से वंचित रखा, वे देख सकते हैं कि अपने घर का अधिकार मिलने की खुशी क्या होती है। आजादी के बाद दिल्ली की जनता को झूठे चुनावी वायदों से गुजरना पड़ा। अनधिकृत कॉलोनी, सीलिंग की समस्या से दिल्ली की बड़ी आबादी परेशान रही। चुनाव आते ही तारीख आगे बढ़ जाती थी। बुलडोजर का पहिया रुक जाता था, लेकिन इस समस्या का ईमानदारी से हल किसी ने नहीं निकाला।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने के लिए 2021 तक समय बढ़ाने की मांग कर रही थी। बेशर्म होकर कहते थे कि 2021 तक कुछ नहीं कर पाएंगे। तब केंद्र सरकार ने मार्च महीने में इसे अपने हाथ में लिया। सभी प्रक्रियाएं पूरी कर लोकसभा और राज्यसभा में बिल पास करा दिया। 1700 से ज्यादा कॉलोनियों की बाउंड्री को चिन्हित करने का काम किया जा चुका है। समस्याओं को लटकाना भाजपा की न तो राजनीति है और न ही प्रवृति है।
मेरे वीआईपी तो अनधिकृत कॉलोनी के लोग
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली की पिछली सरकार ने सबसे आलीशान जगहों पर तमाम बंगले कारोबारियों को दिए थे। इन बंगलों में रहने वालों को तमाम छूट दी गई थीं। भाजपा जब अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले गरीबों को उनका घर दिलाने जा रही थी तो उसमें रोड़ा अटकाया गया। उन्हें मालूम नहीं था कि ये मोदी है। वीआईपी लोगों से 2000 से अधिक बंगले तो खाली कराए ही, अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले दिल्ली के 40 लाख लोगों को मालिकाना हक दिया। मोदी ने कहा कि मेरे वीआईपी तो अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोग ही हैं।
विज्ञापन
प्रदूषण पर केंद्र की पीठ थपथपाई
प्रधानमंत्री ने दिल्ली की सड़क, सार्वजनिक परिवहन व ट्रैफिक व्यवस्था पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पहल पर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे बनाया गया। इससे अब 30-40 हजार बसें दिल्ली में प्रवेश नहीं करती हैं। इससे प्रदूषण तो कम हुआ ही, साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम हुई। आपके नाम पर ही राजनीति करने वाले आपकी तकलीफ नहीं समझते। पिछले पांच साल में दिल्ली में सैकड़ों नए सीएनजी स्टेशन खुले हैं। उद्योगों को सीएनजी आधारित बनाया गया। पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने को कम करने का काम केंद्र सरकार ने किया है।
गंदे पानी पर आड़े हाथों लिया
प्रधानमंत्री ने दिल्ली में गंदे पानी पर भी आप सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या पर दिल्ली सरकार आंख बंद करके बैठी है। दिल्ली के लोग सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी से जूझ रहे हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या सचमुच साफ पानी मिलता है आपको। रैली में पहुंचे लोगों ने जब कहा कि साफ पानी नहीं मिलता है तो जवाब में मोदी ने कहा कि ये आपको भी झूठा साबित कर रहे हैं। दिल्ली सरकार आरोप लगा रही है कि आप झूठे हो और दिल्ली को पीने के लिए साफ पानी मिल रहा है। सच्चाई यह है कि अन्य राज्यों से तुलना करें तो दिल्ली में सबसे अधिका वाटर प्यूरीफायर खरीदे जाते हैं। सबसे अधिक पानी की बोतलें यहां खरीदी जाती हैं। जो पानी की बोतलें नहीं खरीदते, वे दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
हिंसक प्रदर्शन के लिए सिसोदिया पर निशाना
नागरिक संशोधन कानून पर जामिया नगर इलाके में हुए हिंसक प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री पर निशाना साधा। नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि ये लोग किस तरह अपने स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं, किस हद तक जा सकते हैं, यह सब समझ रहे हैं। पिछले हफ्ते भड़काने वाली बातें कीं। दिल्ली सरकार में उच्च पदों पर बैठे लोगों ने झूठे वीडियो फैलाए। आग फैलाने का काम किया। इस बिल के पास होने के बाद राजनीतिक दल अफवाहें फैलाकर भावनाओं को भड़का रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून पर जो लोग आरोप लगा रहे हैं, उन्हें मालूम होना चाहिए कि दिल्ली की सैकड़ों कॉलोनियों को पक्का करने का काम किसी का धर्म, जाति पूछकर नहीं किया गया। यह नहीं पूछा कि किस पार्टी को वोट दिया था। केंद्र के इस प्रयास का लाभ सभी धर्म के लोगों को मिला। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास चाहती है। मुसलमानों को गुमराह किया जा रहा है।
नहीं दिया आयुष्मान योजना का लाभ
प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति और स्वार्थ के कारण दिल्ली सरकार ने आयुष्मान योजना लागू नहीं की। अन्य राज्यों में 70 लाख लोगों ने इस योजना का लाभ लिया, लेकिन दिल्ली सरकार की हठधर्मिता से यहां के लोग इससे वंचित रहे। मोदी ने पूछा कि क्या इसमें किसी धर्म और जाति के लोगों के साथ भेदभाव किया गया। आयुष्मान योजना में लाभ के लिए किसी से नहीं पूछा जाता कि वह किस धर्म का है और किस जाति का है।
निगम को पैसा नहीं देती दिल्ली सरकार
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे भारत को साफ किया जा रहा है, लेकिन दिल्ली में आज भी सफाई उस स्तर पर नहीं हो रही। कारण कि दिल्ली सरकार निगम को पैसा नहीं देती। संसाधनों के अभाव में दिल्ली नगर निगम आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। दिल्ली सरकार नहीं चाहती कि निगम दिल्ली की सफाई करे। दिल्ली सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि दिल्ली की जनता को बेहतर वातावरण और साफ माहौल मिल सके।