फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Primary school to get 75 new rooms

पांच करोड़ 61 लाख से नए कमरे

Thu, 12 Sep 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Primary school to get 75 new rooms
फिरोजपुर झिरका। जिले के प्राथमिक स्कूलों के जर्जर कमरों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को अब नए कमरे मिलेंगे। साथ ही एक ही कमरे में एक से अधिक कक्षा के बच्चों को नहीं बैठना पड़ेगा। जिला शिक्षा विभाग ने 5 करोड़ 61 लाख रुपये की राशि 3 हजार 325 बच्चों के लिए 75 नए कमरे बनाने की योजना बनाई है। जिले के सातों खंडों के प्राथमिक स्कूलों में आवश्यकतानूसार नए कमरों का निर्माण कराया जाएगा। सरकार की ओर से नए कमरों के निर्माण के लिए राशि मंजूर कर शिक्षा विभाग के खाते में भेजी जा चुकी है। जिले के सरकारी स्कूलों में बढ़ती बच्चों की संख्या और जर्जर कमरों की समस्या से जिला शिक्षा विभाग काफी समय से जूझ रहा है। कमरों की कमी के कारण जिले के अध्यापकों को कई कक्षाओं के बच्चों को एक ही कमरे में पढ़ाना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग द्वारा पिछले कई सालों से कमरों की कमी को पूरा करने के लिये शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की जा रही थी। प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 75 नए कमरे बनाने के लिए 5 करोड़ 61 लाख की राशि मंजूर की गई है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से खंड शिक्षा कार्यालय से जर्जर कमरों के अलावा स्कूलों में बच्चों की बढ़ी हुई संख्या की सूची मांगी गई है, जिससे खंडवार नए कमरों का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। शिक्षा विभाग के अनुसार 3 हजार 325 बच्चों को नए कमरों से लाभ पहुंचाया जाएगा। नए कमरों के निर्माण से सरकारी स्कूलों में शिक्षा में गुणात्मक सुधार होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। पर्याप्त कमरों की सुविधा मिलने से ग्रामीण बच्चों का सरकारी स्कूलों के प्रति रुझान ओर बढ़ेगा। इन कमरों का लाभ सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाली उन बालिकाओं को भी मिलेगा जो अब तक भवन की कमी से महसूस कर रही थी कमरों की कमी की मांग पूरी होने से शिक्षकों व बच्चो में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग के एसडीओ अकरम खान ने बताया कि 75 कमरों के निर्माण के लिए विभाग की ओर से 5 करोड़ 61लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। जल्दी ही नए कमरों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed