{"_id":"68dd3a19281a863fbd060c77","slug":"presenting-attractive-interior-design-for-day-care-center-noida-news-c-1-gnd1002-3469159-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डे केयर सेंटर के लिए प्रस्तुत की आकर्षक इंटीरियर डिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डे केयर सेंटर के लिए प्रस्तुत की आकर्षक इंटीरियर डिजाइन
विज्ञापन
-एनिमल किंगडम और जंगल पर तैयार की गई है प्रोजेक्ट की थीम
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। बच्चों की रचनात्मकता और मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अनूठा डे-केयर सेंटर फॉर किड्स का इंटीरियर डिजाइन तैयार किया गया है। इस प्रोजेक्ट की थीम एनिमल किंगडम और जंगल पर तैयार की गई है, जिससे बच्चों को एक मनोरंजक, सुरक्षित और शैक्षिक वातावरण प्रदान किया जा सके।
यह प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन की छात्रा स्वाती मिश्रा ने तैयार किया है। उनका मानना है कि बच्चों के लिए डे-केयर केवल देखभाल का स्थान नहीं होना चाहिए, बल्कि ऐसा वातावरण होना चाहिए जो उनके सीखने, खेलने और व्यक्तित्व विकास में मदद करे। डिजाइन में अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों के लिए विशेष कमरे बनाए गए हैं। इनमें इंफैंट रूम, टॉडलर्स रूम और क्लासरूम बनाए गए हैं। इन कमरों की दीवारों की सजावट में कार्टून कैरेक्टर्स, जानवरों की चित्रकारी और प्राकृतिक दृश्यों को दर्शाया गया है, ताकि बच्चे खेल-खेल में सीख सकें और वातावरण से जुड़ाव महसूस कर सकेंगे।
प्रोजेक्ट की तैयारी में सर्वे, कलर साइकोलॉजी, इमोशनल इम्पैक्ट, फर्नीचर लेआउट और टेक्निकल ड्रॉइंग्स पर विशेष ध्यान दिया गया है।रंगों और टेक्सचर का ऐसा संयोजन किया गया है, जिससे बच्चों के मन में उत्साह और सकारात्मकता बनी रही। रैंडर वर्क के जरिए हर कमरे का माहौल जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा बच्चों की सुरक्षा, आराम और सीखने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए फर्नीचर की मानक साइजिंग और उचित लेआउट का प्रयोग किया गया है। छतों और दीवारों पर इस तरह की डिजाइन बने हैं, जो बच्चों के मस्तिष्क विकास में भी सहायक होंगे। यह डिजाइन बच्चों के भावनात्मक और बौद्धिक विकास में एक नई दिशा प्रदान करेगा और डे-केयर की परिकल्पना को अधिक आधुनिक व आकर्षक बनाएगा।