फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparing to perform again for the three-day annual fest

Noida News: तीन दिवसीय वार्षिक फेस्ट के लिए फिर प्रदर्शन की तैयारी

Sat, 22 Apr 2023 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 08:40 PM IST
विज्ञापन
Preparing to perform again for the three-day annual fest
- छात्रों की प्रशासन से भी बातचीत जारी, यूजीसी को सौंपेंगे मांगपत्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के आईपी कॉलेज में फेस्ट के दौरान छात्राओं के साथ हुई अभद्रता का मामला अभी थमा ही था कि अब हिंदू कॉलेज में फेस्ट आयोजित करने को लेकर विवाद शुरु हो गया है। दरअसल कॉलेज के वार्षिक फेस्ट को तीन दिन की बजाए एक दिन में पूरा करने के प्रशासन के फैसले का छात्र विरोध कर रहे हैं।

विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन करने के बाद अब छात्र सोमवार को भी प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि इस बीच छात्रों प्रशासन से बातचीत जारी है।छात्रों का कहना है कि कॉलेज में 26, 27 व 28 अप्रैल को फेस्ट निर्धारित है। अब जब फेस्ट की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है तब कॉलेज प्राचार्य ने कार्यक्रम एक दिन में पूरा करने को कहा है और तीन दिन तक इतनी भीड़ को न संभाल पाने का तर्क दिया है। यह नाइंसाफी है। यदि पुलिस व कॉलेज प्रशासन ने तीन दिन फेस्ट आयोजित करने की बात नहीं मानी तो सोमवार को कॉलेज में फिर प्रदर्शन करेंगे और यूजीसी को भी अपनी मांगों को लेकर मांगपत्र सौंपा जाएगा। इधर कॉलेज प्राचार्य आईपी कॉलेज में हुई घटना से चिंता में है। बीते सप्ताह ही डीयू ने कॉलेजों में आयोजनों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें कार्यक्रम के के लिए पुलिस की एनओसी को भी जरूरी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed