फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations underway for the inauguration

Noida News: भंगेल एलिवेटेड रोड और वेस्ट टू वंडर पार्क के लोकार्पण की तैयारी

Mon, 22 Sep 2025 09:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway for the inauguration
-नोएडा प्राधिकरण के अफसरों ने निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा
विज्ञापन

-सेक्टर-33 ए में हेलीपैड की तैयारी भी दो दिन में करने के लिए कहा गया
-एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर ट्रैफिक को रफ्तार देने को व्यवधान दूर करने के निर्देश

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। अगाहपुर से एनएसईजेड सेक्टर-82 तक बने भंगेल एलिवेटेड रोड और सेक्टर-95 में बने वेस्ट टू वंडर पार्क के लोकार्पण की तैयारी है। नोएडा प्राधिकरण ने इस तैयारी को सोमवार दोपहर बाद से रफ्तार देना शुरू कर दिया। प्राधिकरण के एसीईओ कृष्णा करुणेश ने भंगेल एलिवेटेड रोड का जीएम , डीजीएम समेत अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इसके बाद वह सेक्टर-33 ए में शिल्पहाट पार्क में बनने वाले हेलीपैड की जगह भी देखने के लिए पहुंचे। एसीईओ ने दो दिन में हेलीपैड से जुड़ी तैयारियां घास सफाई के साथ पूरी करने के लिए कहा। तैयारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकार्पण कराने की है। लेकिन प्राधिकरण की तरफ से इस कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की गई है।

भंगेल एलिवेटेड रोड के निरीक्षण में एसीईओ ने पाया कि ऊपर निर्माण से जुड़े काम तकरीबन पूरे हैं। इसके साथ ही प्रकाश के लिए लाइटें भी लग गई हैं। एसीईओ ने अगाहपुर की तरफ से एलिवेटेड रोड पर चढ़ने वाले रैंप से पहले और एनएसईजेड सेक्टर-82 की तरफ जहां एलिवेटेड रोड जाकर उतरता है वहां मौके पर कुछ काम कराने के निर्देश दिए। यह काम पूरे होने से ट्रैफिक के रास्ते में कोई अटकाव नहीं आएगा। इसके साथ ही वाहन चालकों का सफर भी सुरक्षित होगा। गौरतलब है कि यह एलिवेटेड रोड 605 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। वहीं वेस्ट टू वंडर पार्क प्राधिकरण ने पीपीपी मॉडल पर बनवाया है। निरीक्षण में जीएम एके अरोड़ा, आर पी सिंह, डीजीएम विजय रावल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed