फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations to start the law department in the first government postgraduate college

Noida News: पहले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लॉ विभाग शुरू होने की तैयारी, कॉलेज ने भेजा प्रस्ताव

Mon, 13 Jul 2026 04:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
Preparations to start the law department in the first government postgraduate college
पहले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लॉ विभाग शुरू होने की तैयारी, कॉलेज ने भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन


- निजी कॉलेज की फीस बहुत महंगी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधि (लॉ) विभाग की स्थापना होने की कवायद शुरू हो गई है। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने शासन को पत्र भेजा है। वहां से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अगर कॉलेज में तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम शुरू होता है तो जिले और आसपास के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अधिकांश छात्रों को निजी कॉलेजों का रुख करना पड़ता है।

कॉलेज प्रबंधन का मानना है कि जिले में लॉ की पढ़ाई शुरू होने से न केवल स्थानीय विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, बल्कि आसपास के जिलों के छात्र भी यहां प्रवेश ले सकेंगे। इससे कॉलेज की शैक्षणिक पहचान और मजबूत होगी और उच्च शिक्षा के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि बजट स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग की स्थापना का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। यदि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो जाती हैं, तो जल्द ही विद्यार्थियों को तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ टीम करेगी कॉलेज का निरीक्षण
लॉ विभाग शुरू करने के लिए विशेषज्ञों की टीम कॉलेज का निरीक्षण करेंगी और यह तय करेगी कि विभाग के लिए भवन, कक्षाएं, पुस्तकालय, मूट कोर्ट, फैकल्टी कक्ष और अन्य आवश्यक सुविधाएं कहां विकसित की जाएंगी। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर बजट स्वीकृत किया जाएगा। बजट मिलने के बाद निर्माण और अन्य आवश्यक कार्य शुरू होंगे। विभाग की स्थापना विश्वविद्यालय और नियामक संस्थाओं के निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कानूनी शिक्षा मिल सके। विभाग में अनुभवी शिक्षकों की नियुक्ति के साथ आधुनिक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
-----------------
महाविद्यालय की ओर से शासन को लॉ विभाग शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके शुरू होने से सैकड़ों छात्रों को लाभ मिलेगा।
प्रो डॉ मोनिका सिंह, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
--------------
नेहा शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed