फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations to put sports facilities on track with SOP

Noida News: एसओपी से खेल सुविधाएं ट्रैक पर लगाने की तैयारी

Sat, 28 Jun 2025 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Preparations to put sports facilities on track with SOP
नए सिरे से चुनी जाएंगी एजेंसी, अधिक खिलाड़ियों को जोड़ने और बड़े आयोजन कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण का फैसला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा स्टेडियम में अलग-थलग पड़ी खेल सुविधाओं के संचालन के एक नियम होंगे। प्राधिकरण स्टेडियम के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कराएगा। इसमें हर एक खेल सुविधा से जुड़े बड़े आयोजन-संचालन का जिम्मा पाने वाली एजेंसी को कराने होंगे। खेल सुविधाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा शहर के खिलाड़ियों को मिले, इसके लिए व्यवस्था विकसित करनी होगी।
नोएडा स्टेडियम में क्रिकेट स्टेडियम, शूटिंग रेंज के अलावा 15 खेल सुविधाएं थीं। इन खेल सुविधाओं का संचालन नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के जरिये होता है। कई साल पहले इनके संचालन के लिए एजेंसियों का चयन हुआ था। कुछ एजेंसियों ने समय पूरा होने के बाद खेल सुविधाओं को छोड़ दिया। कुछ ने समय बढ़वाया है। मौजूदा समय में फुटबॉल, क्रिकेट नेट्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, तीरंदाजी, स्केटिंग, लॉन टेनिस, गोल्फ का संचालन हो रहा है। स्कवैश, डांस एंड एरोबिक्स, योग, आर्ट एंड क्राफ्ट, कुश्ती, एथलेटिक्स एंड फिटनेस का संचालन नहीं हो रहा है। अब प्राधिकरण की तैयारी इन सभी खेल सुविधाओं के लिए एक एसओपी तैयार करने की है।
विज्ञापन

छह खेल सुविधाओं के लिए टेंडर जल्द
नोएडा प्राधिकरण की तैयारी जुलाई में स्टेडियम की 6 खेल सुविधाओं के संचालन केलिए एजेंसी चयन का टेंडर जारी करने का है। इसके लिए प्राधिकरण में दो बैठकें भी हो चुकी हैं। रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर प्राधिकरण एजेंसियों से आवेदन मांगेगा। सूत्रों के मुताबिक, विचार इस पर भी किया जा रहा है कि इन खेल सुविधाओं के संचालन की जिम्मेदारी किसी बड़ी व एक एजेंसी को टेंडर के जरिये दिया जाए। इससे एजेंसी की जवाबदेही तय होगी। अलग-अलग खेल सुविधा व एजेंसी की निगरानी भी नहीं करनी होगी। जिन खेल सुविधाओं के लिए टेंडर जारी होना है उनमें तीरंदाजी, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्केटिंग, जिम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed