फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations to deal with dengue and malaria, RDP separator facility not started

Noida News: डेंगू, मलेरिया से निपटने की तैयारी, आरडीपी सेपरेटर की सुविधा शुरू नहीं

Tue, 18 Jun 2024 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
Preparations to deal with dengue and malaria, RDP separator facility not started
डेंगू, मलेरिया से निपटने की तैयारी, आरडीपी सेपरेटर की सुविधा शुरू नहीं
विज्ञापन

- मरीजों को प्लेटलेट्स और प्लाज्मा चढ़ाने के लिए जरूरी यह सुविधा, जिला अस्पताल में खरीदी जा चुकी है मशीन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। डेंगू, मलेरिया जैसे मच्छर जनित संक्रामक रोगों का प्रकोप अब शुरू होने वाला है। इसके लिए स्वास्थ्य महकमा तैयारी में भी जुटा है। इधर, मरीजों को जरूरी प्लेटलेट्स और प्लाज्मा के लिए जिला अस्पताल में शुरू होने वाली रेंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) सेपरेटर की सुविधा ताले में बंद है। बिना ड्रग कंट्रोलर की अनुमति के इस सुविधा का फायदा मरीजों को नहीं मिल सकता है।
जिला अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक करीब चार महीने पहले आरडीपी सेपरेटर की मशीनें स्वास्थ्य विभाग खरीद चुका है। 2023 में मरीजों को हुई दिक्कतों को देखते हुए इसे 2024 में संक्रामक रोग शुरू होने से पहले उपयोग में लाए जाने की योजना भी थी। 16 मई को हुई जिला अस्पताल प्रबंधन की बैठक में इसे 15 जून तक शुरू करने की योजना भी बनाई गई। इसके लिए अधिकारियों को ड्रग कंट्रोलर कार्यालय में संपर्क कर अनुमति करानी थी। इसके लिए जरूरी निरीक्षण भी मार्च, अप्रैल में हो चुके हैं। अब केवल अनुमति का इंतजार जिला अस्पताल प्रबंधन को है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. एचएम लवानियां का कहना है कि आरडीपी सेपरेटर की सुविधा कब तक शुरू हो पाएगी, इसके लिए कोई तारीख तय करना अभी मुश्किल है। अनुमति मिलते ही इसे तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--
इधर, इलाज की तैयारियां शुरू
आरडीपी सेपरेटर की सुविधा भले ही शुरू नहीं हो पाए। मरीजों के इलाज की तैयारी जिला अस्पताल में जरूर शुरू हो गई है। डेंगू के इलाज के लिए नोडल अधिकारी डॉ. असद महमूद को बनाया गया है। कंट्रोल रूम भी शुरू किया गया है। इसका नंबर 9259056829 है। वहीं मरीजों को भर्ती करने के लिए पहले तल पर छह बेड का डेंगू वार्ड भी बनाया गया है। मरीजों की जांच के लिए एलाइजा किट और कार्ड की खरीद भी हो चुकी है।

इनसेट--
जून में आए मलेरिया के दो मरीज
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. श्रुृति कीर्ति वर्मा का कहना है कि जून में अभी मलेरिया के दो मरीज मिले हैं। वहीं, डेंगू का कोई मरीज अभी नहीं आया है। हालांकि, बारिश शुरू होते ही मरीज मिलने शुरू हो जाएंगे। 2023 में डेंगू के करीब 950 मरीज मिले। ऐसे में इस साल डेंगू को लेकर विशेष सतर्कता रहेगी। एक जुलाई से विशेष अभियान शुरू होगा। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता जागरूक करने के लिए घर-घर जाएंगे। इसके अलावा जलभराव होने से भी रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed