फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations for the UP State Kho-Kho Championship are in full swing.

Noida News: यूपी स्टेट खो-खो चैंपियनशिप की तैयारियां तेज

Wed, 03 Jun 2026 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the UP State Kho-Kho Championship are in full swing.
नोेएडा (संवाद)। सीनियर वर्ग में यूपी स्टेट खो-खो चैंपियनशिप का आगाज होने वाला है। बागपत के गोपी महाविद्यालय में 12 से 18 जून के बीच में चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें 12 से 15 जून के बीच सीनियर महिला वर्ग की टीमें प्रतिभाग करेंगी और 16 से 18 जून तक सीनियर पुरुष वर्ग की टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। गौतमबुद्ध नगर खो-खो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विवेक गिरी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में महिला वर्ग में 40 टीमें और पुरुष वर्ग की 45 टीमें शामिल होंगी। गौतमबुद्ध नगर खो-खो कोच सुनील कुमार भाटी ने कहा कि चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश खो-खो लीग के लिए होगा। वहीं सचिव पप्पल गोस्वामी के अनुसार जिले के खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसकी तैयारियां जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed