{"_id":"68f2571e9b189c69390d1125","slug":"preparations-for-mass-celebrations-in-high-rise-societies-complete-noida-news-c-1-gnd1002-3530855-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हाईराइज सोसाइटियों में सामूहिक सेलिब्रेशन की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हाईराइज सोसाइटियों में सामूहिक सेलिब्रेशन की तैयारी पूरी
विज्ञापन
पटाखे फोड़ने के लिए तय किया स्थान, रंगीन लाइटों से जगमगाई सोसाइटियां
नोएडा। हाईराइज सोसाइटियों में सामूहिक रूप से दिवाली सेलिब्रेशन के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। निवासियों ने सोसाइटियों को दुल्हन की तरह सजाया है। जगह जगह रंगीन लाइटें लगाई है जिससे सोसाइटी जगमग हो गई है। अधिकतर सोसाइटियों में पटाखें जलाने के लिए भी एक स्थान निश्चित कर दिया गया है।
सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम के एओए सचिव डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि दिवाली के लिए सोसाइटी को लाइटों से सजाया गया है। सेलिब्रेशन सामूहिक रूप से होगा। एक स्थान तय कर लिया गया है जहां बच्चों के साथ बड़े भी ग्रीन पटाखे जलाएंगे। सेक्टर-78 स्थित महागुण मॉर्डन सोसाइटी के एओए अध्यक्ष वाईपी गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी में दिवाली मेला हो चुका है और अब मुख्य त्योहार मनाने की बारी है।
-- -- -- -- -
लक्ष्मी पूजा के बाद सामूहिक रूप से करेंगे काली पूजा
सेक्टर-76 स्थित जेएम ऑर्किड सोसाइटी के एओए अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि दिवाली में लक्ष्मी पूजा सभी अपने घरों में करेंगे। इसके अलावा सोसाइटी के परिसर में सामूहिक रूप से काली मां की पूजा होगी। यह पूजा बंगाली संस्कृति के लोग करेंगे और सोसाइटी इस तरह के करीब 27 परिवार रहते हैं।