फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations for half-yearly exams intensify in government schools

Noida News: सरकारी स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारी तेज

Sun, 27 Sep 2026 05:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Preparations for half-yearly exams intensify in government schools
नोएडा। जिले के सरकारी स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कई स्कूलों ने परीक्षा कार्यक्रम तैयार करना शुरू कर दिया है। जल्द ही छात्रों को डेटशीट जारी की जाएगी, ताकि वे समय से परीक्षा की तैयारी कर सकें। राजकीय हाईस्कूल छिजारसी की प्रधानाचार्य रेखा कन्नोजिया ने बताया कि स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के बाद छात्रों को डेटशीट उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं, श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं सितंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होंगी। स्कूल प्रबंधन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षाएं अक्टूबर के पहले सप्ताह से आयोजित की जाएंगी। स्कूलों में पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed