{"_id":"6af49f00b7bb8498aa0e0c7b","slug":"preparations-complete-yet-kept-a-distance-from-swachh-survekshan-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111760-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तैयारी पूरी, लेकिन स्वच्छ सर्वेक्षण से बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तैयारी पूरी, लेकिन स्वच्छ सर्वेक्षण से बनाई दूरी
विज्ञापन
- नोएडा प्राधिकरण की तरह विशेष अनुमति लेकर शामिल होने की योजना पर पिछले साल शुरू किया था काम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल होने की तैयारियां पिछले साल ही शुरू कर दी थीं। इसके बावजूद मौजूदा सर्वेक्षण में भी प्राधिकरण शामिल नहीं हुआ। अधिकारियों का कहना है कि कूड़ा निस्तारण संयंत्र सुचारू होने और लखनावली लैंडफिल साइट से पूरा कूड़ा खत्म होने के बाद ही प्राधिकरण सर्वेक्षण में शामिल होगा।
प्राधिकरण की योजना नोएडा की तरह 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में शामिल होने की भी है। नोएडा प्राधिकरण अभी 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में शामिल होता है। औद्योगिक विकास प्राधिकरण होने के कारण सर्वेक्षण में शामिल होने की बाध्यता नहीं है। नोएडा प्राधिकरण भी विशेष अनुमति लेकर ही सर्वेक्षण में शामिल हुआ था। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पिछले वर्षों में सफाई व्यवस्था पर काफी काम किया है। ऐसे में ग्रेटर नोएडा को भी इस सर्वेक्षण में शामिल होना चाहिए। इसके दूरगामी फायदे शहर को स्वच्छ बनाए रखने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के रूप में सामने आएंगे।
पिछले दिनों ग्रेनो प्राधिकरण ने लखनावली में नया संयंत्र लगाया था। यह संयंत्र अस्तौली साइट शुरू होने तक वहां आने वाले कूड़े का निस्तारण करेगा। यहां जमा करीब तीन लाख पुराने कचरे के निस्तारण पर भी लगातार काम चल रहा है। इस साल इस साइट को बंद करने की योजना थी। लेकिन, अस्तौली में साइट शुरू होने में आ रही अड़चनों के कारण लखनावली को चालू रखा गया है। यह भी स्वच्छता सर्वेक्षण से दूरी बनाए रखने का एक बड़ा कारण है।
विज्ञापन
इन बिंदुओं पर चल रहा काम
- लखनावली में पुराने कचरे का निस्तारण
- अस्तौली में आबादी से दूर नए संयंत्र की शुरुआत
- लोगों में कूड़ा निस्तारण के प्रति जागरूकता
- उद्योगों में शून्य कचरा अवधारणा पर काम शुरू
- कूड़े से जैविक सीएनजी का निर्माण और बिक्री
- स्रोत पर ही गीले और सूखे कचरे को अलग कराना
कूड़ा निस्तारण : आंकड़े
- 1000 टन प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण क्षमता अस्तौली में विकसित हो रही
- 17 टन प्रतिदिन क्षमता का जैविक सीएनजी संयंत्र निजी कंपनी की मदद से संचालित
- 350 टन कूड़ा रोजाना ग्रेटर नोएडा में पैदा होता है
- 150 टन कूड़े से अभी जैविक सीएनजी बनाई जा रही
- 150 टन मलबा निस्तारण क्षमता का निर्माण एवं विध्वंस कचरा संयंत्र भी चालू
वर्जन
ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार काम चल रहा है। लखनावली में कूड़ा खत्म कर जल्द ही अस्तौली में संयंत्र शुरू हो जाएंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण में ग्रेटर नोएडा भी शामिल हो, इसके लिए शहर को स्वच्छ बनाना प्राथमिकता है।
- रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेनो प्राधिकरण।