{"_id":"698dff0eab873bd5210a03af","slug":"preparations-begin-for-cms-public-meeting-and-foundation-stone-laying-ceremony-of-semiconductor-unit-noida-news-c-491-1-gnd1001-4075-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीएम की जनसभा और सेमीकंडक्टर यूनिट शिलान्यास की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीएम की जनसभा और सेमीकंडक्टर यूनिट शिलान्यास की तैयारी शुरू
विज्ञापन
-21 फरवरी को औद्योगिक सेक्टर-28 में होगा शिलान्यास, मौके पर प्राधिकरण के सीईओ, एडीसीपी पहुंचे
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। औद्योगिक सेक्टर-28 में सेमीकंडक्टर यूनिट के शिलान्यास और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा की तैयारी शुरू हो गई है। यमुना प्राधिकरण और गौतमबुद्ध नगर पुलिस व प्रशासन की टीम इसमें जुट गई है। बृहस्पतिवार सुबह सीईओ राकेश कुमार सिंह समेत प्राधिकरण, एचसीएल-फॉक्सकॉन कंपनी के अधिकारियों और कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची।
यमुना सिटी के सेक्टर-28 में फॉक्सकॉन-एचसीएल कंपनी की ओर से स्थापित की जाने वाली यूनिट की 21 फरवरी को आधारशिला रखी जानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम की जानकारी पर बृहस्पतिवार सुबह ही यमुना प्राधिकरण, पुलिस-प्रशासन के अलावा एचसीएल और फॉक्सकॉन कंपनी के अधिकारियों और कर्मियों की टीमें पहुंच गईं।
यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-28 में करीब 48 एकड़ भूमि एचसीएल और फॉक्सकॉन के संयुक्त उपक्रम वामा सुंदरी को सेमीकंडक्टर यूनिट लगाने के लिए आवंटित की है। इस दौरान यमुना प्राधिकरण की टीम जहां आस-पास की सड़कों को दुरुस्त करने में जुट गई। सड़कों के किनारे गड्ढों को मिट्टी डालकर भरा जा रहा है। वहीं, आस-पास लगी झाड़ियाें को हटाया गया।
विज्ञापन
एचसीएल और फॉक्सकॉन की टीमों ने भूमि की नपाई और जेसीबी से कार्यक्रम स्थल को समतल करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा आधारशिला स्थल को भी तैयार किया जा रहा है। इस दौरान प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना राजेंद्र भाटी, एसीपी जेवर सार्थक सेंगर, थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला आदि पुलिस बल मौजूद रहा।
औद्योगिक सेक्टर में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट लगने के दौरान 21 फरवरी की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की जनसभा होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री भी जनसभा में आए लोगों को संबोधित करेंगे। जनसभा स्थल को तैयार किया जा रहा है। जनसभा में पांच हजार लोगों के आने की तैयारी की जा रही है।
जनसभा स्थल के पास बनाया जा रहा हेलीपैड
शिलान्यास कार्यक्रम और जनसभा स्थल तक मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के आने के लिए हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। सेमीकंडक्टर यूनिट के नजदीक ही सड़क के दूसरी ओर हेलीपैड बनाने की योजना है। हेलीपैड स्थल तैयार करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमों ने स्थल का निरीक्षण किया है।
सीएम ने जनसभा को सफल बनाने के दिए निर्देश
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर में सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला और जनसभा कार्यक्रम के संबंध में लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके साथ बैठक ली। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन शिलान्यास करने और जनसभा की तैयारियों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों के लिए भी दिशा-निर्देश दिए।