फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparation to increase pollution control certificate fees

Noida News: प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की फीस बढ़ाने की तैयारी

Thu, 20 Jun 2024 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
Preparation to increase pollution control certificate fees
दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के साथ परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने की बैठक
विज्ञापन


2011 में बढ़ाई गई थी फीस, एसोसिएशन लंबे समय से पैसे बढ़ाने की कर रही मांग


अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली। राजधानी में वाहनों का प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) लेना महंगा हो सकता है। बृहस्पतिवार को परिवहन मंत्री के साथ दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई है। इसमें एसोसिएशन ने पीयूसी की फीस बढ़ाने की मांग की है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि दिल्ली में पीयूसी की फीस आखिरी बार 2011 में बढ़ाई गई थी। एसोसिएशन की मांग पर दिल्ली सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।


एसोसिएशन का कहना है कि 13 सालों में महंगाई दर में 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन पीयूसी की फीस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में संचालकों के लिए पीयूसी केंद्रों का संचालन घाटे का सौदा साबित होता जा रहा है। वहीं, परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि महंगाई दर को ध्यान में रखते हुए नया शुल्क तय किया जाएगा और कोशिश रहेगी कि लोगों की जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े। वर्तमान में दिल्ली में कुल 953 पीयूसी जांच केंद्र हैं, जहां पेट्रोल-डीजल-सीएनजी की गाड़ियों की प्रदूषण जांच होती है। यहां पर दोपहिया की प्रदूषण जांच का शुल्क 60 रुपये, पेट्रोल-सीएनजी कारों के लिए 80 रुपये व डीजल वाहनों के लिए 100 रुपये हैं। इस पर 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed