फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparation to improve skills of students of class 8th, 9th and 11th

Noida News: आठवीं, नौवीं व ग्यारहवीं के छात्रों का स्किल सुधारने की तैयारी

Mon, 15 Jul 2024 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
Preparation to improve skills of students of class 8th, 9th and 11th
-शिक्षा निदेशालय ने दो सप्ताह का एक्शन प्लान तैयार किया
विज्ञापन


-इस एक्शन प्लान पर आधारित कक्षाएं सोमवार से शुरू हुई

-विद्यार्थियों के सीखने के अंतर में सुधार लाने में मिलेगी मदद

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शिक्षा निदेशालय ने सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों की पिछली कक्षाओं की आधारभूत दक्षताओं को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। निदेशालय ने इसके लिए दो सप्ताह का एक्शन प्लान तैयार किया है। इस प्लान के आधार पर सोमवार (15 जुलाई) से कक्षाओं की शुरूआत करने को कहा गया है। इन कक्षाओं के लिए ऐसे छात्रों की पहचान की गई है जो छात्र किसी विषय में ग्रेस अंकों से पास हुए हों, कंपार्टमेंट परीक्षा देने के बाद पास हुए हों, छात्र ने किसी विषय में 40 फीसदी या उससे कम अंक प्राप्त किए हों।
छात्रों की दक्षताओं को जीरो पीरियड, स्कूल घंटों के बाद 30 मिनट की सुधारात्मक कक्षाओं में सुधारा जाएगा। शिक्षा निदेशालय का मानना है कि इससे छात्रों के सीखने के अंतर को सुधारने में भी मदद मिलेगी। इस संबंध में निदेशालय ने स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय के अनुसार आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों की पिछली कक्षाओं की आधारभूत दक्षताओं को मजबूत करने की कार्य योजना तैयार की गई है। निदेशालय के अनुसार, छात्रों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने और सीखने के अंतर को पाटने के लिए पर्याप्त आधारभूत दक्षताओं को विकसित करने की आवश्यकता है। इसके लिए पिछली कक्षाओं के ऐसे विषयों के टॉपिक की पहचान की गई है जिनमें छात्रों का प्रदर्शन कमजोर रहा है। इन विशेष कक्षाओं के लिए एक स्पेशल टाइम टेबल तैयार करने को कहा गया है। शिक्षकों को छात्रों की बुनियादी विषय शब्दावली से परिचित कराने पर ध्यान केंद्रित करना होगा ताकि छात्र सामग्री के साथ अपना जुड़ाव महसूस कर सकें।
विज्ञापन

------------
शिक्षकों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव
इस कार्य योजना के तहत विषयानुसार शिक्षकों को सुझाव भी दिए गए हैं। शिक्षकों से कहा गया है कि वह छात्रों से सबसे पहले पिछली कक्षाओं में पढ़े गए विषय और उसके पाठ्य बिंदुओं पर सामान्य चर्चा करें तथा छात्रों की विषय विशेष से जोड़ने का कार्य करें। कक्षा के छात्रों की विषय के प्रति सहज बनाने और विषय के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए भी कहा गया है। खासकर कक्षा में सभी छात्रों की सहभागिता पर बल देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed