फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pre-flight travel trials underway, 60 passengers participated

Noida News: उड़ान से पहले यात्रा का ट्रायल जारी, 60 यात्रियों ने लिया हिस्सा

Tue, 11 Nov 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pre-flight travel trials underway, 60 passengers participated
फोटो-
विज्ञापन

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ तीसरा ट्रायल, बोर्डिंग गेट और एयर साइड तक यात्रियों को ले जाकर की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान के पहले यात्री सुविधाओं का ट्रायल तेजी से जारी है। यात्री सुविधाओं, बैगेज जांच और यात्रियों की जांच करने का तीसरा ट्रायल किया जा चुका है। इनमें बंगलुरू, अहमदाबाद और मुंबई यात्रा का ट्रायल किया जा चुका है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन (एनआईए) के अनुसार अभी ट्रायल किए जाने हैं।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान से पहले यात्रियों किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए व्यवस्थाओं का ट्रायल जारी है। अब तक तीन ट्रायल किए जा चुके हैं। यात्रा ट्रायल के दौरान जेवर समेत क्षेत्रों से परिवारों को आमंत्रित किया गया था। रविवार को हुए ट्रायल में 60 लोगों को अपने लगेज के साथ चेक इन और चेक आउट करना था। इनमें बच्चे, पुरुष और महिलाएं शामिल थे। इस दौरान यात्रियों को बोर्डिंग गेट से होते हुए एयर साइड तक ले जाया गया। इस दौरान बोर्डिंग पास बनना, बैगेज हैंडलिंग सिस्टम, यात्रियों के सामान की जांच, यात्रियों की जांच, एस्केलेटर, लिफ्ट समेत सुविधाओं का ट्रायल किया गया। इसके बाद वापस निकास द्वार तक यात्रियों को ले जाया गया। इस दौरान यात्रियों ने नए एयरपोर्ट की रौनक देखी और सुविधाओं का जायजा लेकर अपने अनुभव भी एनआईए को साझा किए।
विज्ञापन

डिजी यात्रा का भी होगा ट्रायल
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आगामी ट्रायल में डिजी यात्रा का भी परीक्षण किया जाएगा। इसमें यात्री डिजिटल बोर्डिंग पास और पहचान पत्र के माध्यम से बोर्ड कर सकेंगे। इसके लिए एयरपोर्ट पर स्कैनिंग सिस्टम भी इंस्टाल किए जा चुके हैं। डिजी यात्रा के जरिए पेपर लैस प्रणाली से यात्रा और सुगम बनेगी। इसमें डिजी लॉकर के माध्यम से भी अपने पहचान पत्र को जोड़ा जा सकेगा। डिजी यात्रा के ट्रायल के लिए भी एयरपोर्ट पर तैयारियां चल रही हैं। माना जा रहा है कि आगामी ट्रायल के दौरान इसका परीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकाें और सरकारी कर्मियों को किया शामिल
जेवर समेत अन्य स्थानों से शिक्षकों, सरकारी कर्मियों और उनके परिवारों को इस ट्रायल में शामिल किया गया है। इस दौरान यात्रियों की तरह सुरक्षा जांच और व्यवस्थाओं को सभी आयामों से परखा गया।

---
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन से पूर्व लगातार ट्रायल किए जा रहे हैं। इस दौरान 60 यात्रियों के साथ तीसरा ट्रायल किया गया है। सभी तरह की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अलग-अलग एंगल से परखा जा रहा है।
किरण जैन, चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर यापल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed