{"_id":"64adac5e25b65fee6b0b95a5","slug":"praveen-kumar-gave-the-country-its-first-medal-in-paris-grnoida-news-c-23-1-noi1091-12554-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी केंद्रों के ध्यानार्थ:::: प्रवीण कुमार ने पेरिस में देश को दिलाया पहला पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ:::: प्रवीण कुमार ने पेरिस में देश को दिलाया पहला पदक
विज्ञापन
प्रवीण कुमार ने पेरिस में देश को दिलाया पहला पदक
- जेवर के लाल ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किया कमाल
- ऊंची कूद में 2.01 मीटर की लगाई छलांग, कांस्य पदक जीता
- टोक्यो पैरालंपिक में जीता था रजत, अब पेरिस पैरालंपिक 2024 में जगह बनाई
मनोज कुमार शर्मा
जेवर। विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023 में पुरुषों की ऊंची कूद में शानदार प्रदर्शन करते हुए जेवर के प्रवीण कुमार ने देश को पहला मेडल दिलाया है। प्रवीण कुमार ने सीजन की सर्वश्रेष्ठ 2.01 मीटर की छलांग लगाते हुए कांस्य पदक जीता है। प्रवीण ने इस सफलता के दम पर पेरिस पैरालंपिक 2024 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
पेरिस से कोच सतपाल सिंह ने बताया कि वहां चर्लेटी स्टेडियम में 8 से 17 जुलाई तक आयोजित की जा रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवर के गोविंगढ़ निवासी प्रवीण कुमार ने पुरुषों के टी 44/64 कैटेगरी में भाग लिया। इसमें सोमवार को 2.01 मीटर की छलांग लगाकर प्रवीण ने भारत को पहला पदक दिलाया। प्रतियोगिता में पोलैंड के मासिज लेपियाटो व ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम-एडवर्ड्स, दोनों ने 2.05 मीटर की छलांग लगाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।
कांस्य पदक के साथ प्रवीण ने पेरिस 2024 में खेलने के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि प्रवीण कुमार को 2021 में कोरोना और अब उम्मीद के मुताबिक छलांग न लगा पाने की कसक है। उनके कोच ने बताया कि प्रवीण ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन कुछ दिक्कतें रहीं, जिनकी वजह से वह प्रतियोगिता में सबसे बेहतर नहीं दे पाया। 2024 में प्रवीण ने गोल्ड लाने का प्रण लिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
टोक्यो पैरालंपिक में बने थे सबसे युवा पदक विजेता
प्रवीण कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक 2021 में आयोजन से पूर्व कोरोना जैसी महामारी को मात देते हुए देश के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया था। जहां उन्होंने 2.07 मीटर की छलांग लगाते हुए एशियाई रिकार्ड भी अपने नाम किया था। उस समय वे भारतीय दल में मात्र 18 साल की उम्र के इकलौते पदक विजेता बने थे।
-- -- -- -- -- -- -
स्कूल से शुरू हुआ मेडल जीतने का सिलसिला
प्रवीण कुमार बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कक्षा सात में जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में प्रवेश लिया, जहां से उनकी खेलों में रुचि बढ़ी। वहां साल 2017 में 22 वे सीबीएसई क्लस्टर और नेशनल एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक विजेता बने। वर्ष 2019 में प्रवीण ने दुबई में आयोजित सीनियर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर टोक्यो पैरालंपिक में जगह बनाई थी।