{"_id":"690cffc798d6462bfc051a0a","slug":"pradyumna-bijlwan-honored-na-news-c-5-1-drn1046-828752-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रद्युम्न बिजल्वाण को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रद्युम्न बिजल्वाण को किया सम्मानित
Fri, 07 Nov 2025 01:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
गुमानीवाला निवासी प्रद्युम्न बिजल्वाण को यूपीएससी परीक्षा में 98वां स्थान प्राप्त करने पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया। विधायक ने प्रद्युम्न बिजल्वाण को पगड़ी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं की इस प्रकार की उपलब्धियां न केवल परिवार के लिए गर्व का विषय हैं बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान संगठन यमकेश्वर के जिलाध्यक्ष रामलाल बेलवाल, पंकज भट्ट,भगवती थपलियाल,पंकज जुगलान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन