फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pradeep Mehra upset by the crowd of vloggers at home

घर पर व्लॉगरों की भीड़ से प्रदीप मेहरा परेशान

Sun, 27 Mar 2022 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Mehra upset by the crowd of vloggers at home
नोएडा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रदीप मेहरा के नोएडा स्थित घर पर अब व्लॉगरों का तांता लगा है। सोशल मीडिया पर व्यूज बटोरने के लिए व्लॉगरों की दिन-रात भीड़ लगी रहती है। प्रदीप ने अमर उजाला को बताया कि वह अब व्लॉगरों से परेशान हो गए हैं। व्लॉगर घर आकर वीडियो बनाते हैं, यहां तक की कई व्लॉगर तो उनके घर का हाल भी बताने लग जाते हैं। उनका कहना है कि परिवार निजी मामला है और उसमें किसी का इस तरह हस्तक्षेप पसंद नहीं आ रहा है। फोटो खिंचवाने और वीडियो बनाने से वह इनकार नहीं करते, लेकिन निजता में दखल पसंद नहीं। प्रदीप ने बताया कि शनिवार को दौड़ लगाने गए तो उन्हें 10-12 लोगों ने घेर लिया। ऐसे में वह सिर्फ 5 किमी ही दौड़ लगा पाए। अब जल्द ही अकादमी ज्वाइन करने जा रहा हूं। वहीं, सोशल मीडिया पर लाखों में व्यूज बटोर रहे व्लॉगरों के बारे में प्रदीप का कहना है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कर रहा है। बस वह उनकी निजता का सम्मान करे और उन्हें उनके लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करने दें।
विज्ञापन

अमित जानी ने दिया प्रदीप को एक लाख का चेक
प्रदीप की बीमार मां की देखरेख करने के लिए प्रसपा युवाजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने एक लाख रुपये की मदद की है। जानी ने कहा कि प्रदीप की मदद से हम यह संदेश देना चाहते है कि पर्वतीय क्षेत्र के युवक उत्तर प्रदेश में यदि किसी संकट में है तो अमित जानी फाउंडेशन हर संभव मदद के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed