फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Power lines passing over houses, fear among people

घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन, लोगों में डर

Sun, 20 Mar 2022 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Power lines passing over houses, fear among people
Power lines passing over houses, fear among people
नूंह। नगीना खंड के गांव सरल में लगभग 6 घरों की छतों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही है। इस कारण हर समय लोगों में अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है। लोग गर्मी के मौसम में भी घरों की छतों पर नहीं जा पाते हैं। इस संबंध में ग्रामीण कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इससे लोगों में रोष है। अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जफरुद्दीन, समील, सनाउल्लाह, साहून, समून, सरफुद्दीन, सलमान और अजीम आदि ग्रामीणों ने बताया कि उनके करीब आधा दर्जन घरों और मस्जिद के ऊपर से बिजली की 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजर रही है। यह लाइन कई बार टूट कर गिर भी चुकी है। इसलिए बिजली निगम को इस संबंध में संज्ञान लेना चाहिए और इस लाइन को हटाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कई बार इस लाइन को हटवाने के लिए बिजली निगम के कार्यालय में चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन, निगम इस लाइन को हटाने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि एक बार रात के समय में तार टूटकर जमीन पर गिर गया था। इस कारण बड़ी मुश्किल से मवेशियों और बच्चों की जान बची थी। यदि यह तार यहां से हटा दिए जाएं तो इस परेशानी से निजात मिल सकती है। अन्यथा दिन-प्रतिदिन इस लाइन की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। यदि बिजली निगम ने इन तारों को जल्द से जल्द नहीं बदला तो ग्रामीण बिजली कार्यालय नगीना में आकर प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

नगीना बिजली निगम के एसडीओ नीरज त्यागी ने बताया कि इस संबंध में प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही घरों के ऊपर से गुजर रहे तारों को बदला जाएगा। इस प्रकार की परेशानी जिन गांवों में है, उन सभी की इस परेशानी को दूर किया जा रहा है। बिजली निगम की वजह से लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed