फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   power cut and water problem

बघोला में बिजली गुल होने से पेयजल संकट

Mon, 26 Aug 2019 11:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 26 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
power cut and water problem
सांकेतिक तस्वीर

फिरोजपुर झिरका। बघोला गांव में बिजली गुल होने से पिछले पांच दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। गांव में आमजन तो क्या मवेशियों को भी पीने का पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वे बिजली संकट को दूर करने के लिए फिरोजपुर झिरका बिजली कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


बघोला गांव के जुहरू, महबूब, खुर्शीद, अय्यूब, आमीन, मुबारिक ने बताया कि गांव में पहले से एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, लेकिन पिछले एक माह से वह भी फूंका पड़ा है। लोड को कम करने के लिए बिजली विभाग की ओर से नया ट्रांसफार्मर दिया गया था, लेकिन उसके लिए तार नहीं देने से वह ट्रांसफार्मर भी बेकार पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पांच दिन से गांव से बिजली गुल है। लोग अंधेरे में रात बीता रहे हैं। बिजली संकट से गांव में पेयजल संकट पैदा हो गया है। इस संबंध में बिजली एसडीओ लियाकत अली ने कहा कि मेरे संज्ञान में आज ही यह मामला आया है। उन्होंने कहा इस समस्या को हल करने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों को आदेश दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed