{"_id":"641b57588283adbb8a080d15","slug":"power-crisis-on-industries-may-deepen-in-summer-noida-news-c-1-gnd1002-367425-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गर्मियों में गहरा सकता है उद्योगों पर बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गर्मियों में गहरा सकता है उद्योगों पर बिजली संकट
विज्ञापन
गर्मियों में गहरा सकता है उद्योगों पर बिजली संकट
- 63 केवीए के ट्रांसफार्मरों की बनी हुई है किल्लत, मुख्यालय को भेजा जा चुका है प्रस्ताव
नोएडा। विद्युत निगम के भंडारण केंद्र में 63 केवीए के ट्रांसफार्मरों की किल्लत के कारण गर्मियों में उद्योगों पर बिजली का संकट गहरा सकता है। ट्रांसफारमरों के मरम्मत कार्य के लिए मुख्यालय को कई बार प्रस्ताव भेजा गया लेकिन अभी तक उधर से हरी झंडी नहीं मिली। पिछले साल भी उद्योगों पर बिजली कटौती का व्यापक असर देखने को मिला था।
गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। ऐसे में विभाग को ट्रांसफारमरों की मरम्मत के बिना निर्बाध आपूर्ति की व्यवस्था करने में पसीने आने शुरू हो गए हैं। फिलहाल सेक्टर-20 स्थित स्टोर से 63 केवीए के 10 ट्रांसफार्मर के लिए मांग पत्र मुख्यालय को भेजा गया है। विभाग को उम्मीद है कि गाजियाबाद या आसपास के अन्य स्टोर में उपलब्धता के आधार पर ट्रांसफार्मर की आपूर्ति की जाएगी। विद्युत भंडारण केंद्र के जेई मनोज कुमार गोयल ने बताया कि 63 केवीए के 10 ट्रांसफार्मर की मांग की गई है।