फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Posthumous donation of body for medical research

Noida News: मरणोपरांत शरीर चिकित्सा शोध के लिए किया दान

Tue, 14 Oct 2025 09:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
Posthumous donation of body for medical research
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। नोएडा के सेक्टर 45 स्थित ए-टू-जेड फाउंडेशन (निराश्रित गृह) नलगारा एक 75 वर्षीय महिला रजनी देवी के निधन के उपरांत उनकी अंतिम इच्छानुसार शरीर चिकित्सा शोध कार्यों के लिए दान कर दिया है। 14 अक्तूबर को उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

फाउंडेशन के पदाधिकारियों की सहमति अनुसार ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में देहदान किया है। इससे मेडिकल छात्रों को प्रशिक्षण और अनुसंधान में मदद मिलेगी। जिम्स से निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 75 वर्षीय महिला रजनी देवी को दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गई। फाउंडेशन के ट्रस्टी अशोक कुमार ने उन्हें बताया कि मृतका की इच्छा थी कि मृत्यु के उपरांत उनके शरीर को दान कर दिया जाए। उनकी इच्छा को पूरा करने के लिए पदाधिकारियों ने देहदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed