फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Postal department will update Aadhaar by organizing camps from next month

Noida News: अगले माह से शिविर लगाकर आधार अपडेट करेगा डाक विभाग

Tue, 17 Jun 2025 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
Postal department will update Aadhaar by organizing camps from next month
फोटो----
विज्ञापन


-सेक्टर, सोसाइटियों से लेकर देहाती क्षेत्रों में लगेंगे 500 से अधिक शिविर
-लोगों को सुकन्या जैसी तमाम योजनाओं का मिल सकेगा लाभ

ऋषभ कौशल
नोएडा। डाकघर अब जिलेभर में अगले माह से शिविर लगाकर आधार कार्ड अपडेट कराएगा। इसके साथ ही डाकघर से मिलने वाली सेवाओं और लाभकारी योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। इसके लिए डाक विभाग तैयारियों में जुट गया है। जहां जिलेभर के सेक्टर सोसाइटियों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से बातचीत जारी है।

शहर के सेक्टर 19 स्थित डाकघर अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार डाकघर अब अगले माह से विभिन्न अलग अलग स्थलों पर शिविर का आयोजन करेगा। जहां शहरवासियों को डाकघर की योजनाओं और सेवाओं से जोड़ा जाएगा। इसके लिए शहर की सेक्टर सोसाइटियों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। लोगों में जागरूकता लाई जाएगी। ताकि लोग सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ उठा सकें। इसके साथ ही अधिकारियों ने बताया कि आधार कार्ड लोगों से जुड़ा हुआ बेहद जरूरी सरकारी प्रमाण पत्र है, जिसकी जरूरत लोगों को अधिकतर समय पड़ती है। ऐसे में इसे समय समय पर अपडेट कराना बेहद जरूरी है। अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए उन शिविरों के माध्यम से शहरवासियों के आधार कार्ड अपडेट कराए जाएंगे। वहीं छोटे बच्चों के आधार कार्ड को नए बनवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

--------------
डाकघर की योजनाएं
डाकघर के अधिकारियों ने बताया कि सरकार देशवासियों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इनमें से डाकघर बचत खाता, 5-वर्षीय डाकघर आवर्ती जमा खाता, डाकघर सावधि जमा खाता, डाकघर मासिक आय योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, सुकन्या समृद्धि योजना समेत अन्य कई योजनाएं शामिल हैं, जो शहरवासियों को लाभांवित कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन
----
अगले माह से डाक विभाग जिलेभर में शिविर लगाएगा। जहां शहरवासियों को डाक से जुड़ी सेवाओं की जानकारी दी जाएगी और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
-भूर सिंह मीणा, डाक अधीक्षक, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed