पोस्टमॉर्टम ने खोली हैवानियत की परतें: गर्दन समेत कई हिस्सों में चोट, नाखून से नोचा, बलराज की सामने आई बर्बरता
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की बर्बरता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उजागर हुई। शरीर, गर्दन व निजी अंगों पर गंभीर चोटें मिलीं, गला दबाने से दम घुटने से उसकी मौत हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात कितनी बर्बर थी, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम जांच में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने बच्ची के साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर उसे बुरी तरह काबू में किया। बच्ची के शरीर, गर्दन और निजी अंगों पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमॉर्टम टीम के अनुसार चोटों की प्रकृति से उसके संघर्ष करने की बात सामने आती है।
जांच में बच्ची के छाती, गर्दन समेत शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। कई जगह नाखून से नोचने के निशान भी पाए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में निजी अंगों पर गंभीर चोट और अंदरूनी हिस्से में चोट के निशान का भी उल्लेख किया गया है। यह चोटें जबरदस्ती और हिंसक यौन उत्पीड़न की ओर इशारा करती हैं। गर्दन की मांसपेशियों और आसपास के हिस्से में रक्तस्त्राव के संकेत मिले हैं, जिससे पता चलता है कि गला काफी जोर से दवाया गया था।
मौत का कारण गला दबाए जाने से दम घुटना बताया गया है। बच्ची के छाती और गर्दन पर भी चोट के निशान मिले हैं। यह दांत से काटने के निशान बताए गए हैं। आरोपी ने दरिंदगी के दौरान बच्ची को डराने और काबू में रखने के लिए अत्यधिक बल का इस्तेमाल किया।
गला दबाकर की हत्या
पोस्टमॉर्टम टीम के अनुसार शरीर पर मिले खरोंच, नाखूनों के निशान और अन्य चोटें इस ओर संकेत करती हैं कि बच्ची ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया था। आरोपी ने उसे कसकर पकड़ लिया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।
इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। डॉक्टरों के मुताबिक शव जब पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया तो उसकी स्थिति बेहद खराब थी। डॉक्टरों ने उसके पेडोफिलिया से ग्रसित होने की संभावना से इंकार नहीं किया है।