फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Posing as a UPPCL employee, the undersecretary was duped of Rs 99,000

Noida News: यूपीपीसीएल का कर्मी बन अनुसचिव को लगाई 99 हजार रुपये की चपत

Mon, 20 Oct 2025 01:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 20 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Posing as a UPPCL employee, the undersecretary was duped of Rs 99,000
लखनऊ। साइबर जालसाज ने यूपीपीसीएल का कर्मी बनकर सचिवालय में तैनात गोमतीनगर के विराज खंड निवासी अनुसचिव पीयूष कुमार के खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए। हजरतगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पीयूष के मुताबिक 13 अक्तूबर की सुबह 11 बजे उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को यूपीपीसीएल का कर्मी बताते हुए कहा कि आपका बिजली का बिल अपडेट नहीं है। ऐसे में कनेक्शन कट जाएगा। फिर ठग ने उन्हें बिल अपडेट करने का झांसा दिया। अनुसचिव उसके कहे अनुसार करते गए और उनके खाते से 99 हजार रुपये कट गए। इसके बाद जालसाज ने काॅल काट दी। बैंक से जानकारी लेने पर पीड़ित को पता चला कि निकाली गई रकम मृत्युंजय राठी के खाते में ट्रांसफर की गई है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed