{"_id":"69e0e70062ceebea9504f5f3","slug":"posing-as-a-tehsil-employee-the-elderly-man-was-made-to-sign-a-fake-deed-of-land-noida-news-c-491-1-gnd1001-6029-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तहसील कर्मी बन बुजुर्ग से कराया जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तहसील कर्मी बन बुजुर्ग से कराया जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज, कम जमीन बताकर, ज्यादा का किया सौदा
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने तहसील कर्मचारी बनकर महिला की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। अब महिला ने सारे प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसने क्षेत्रीय थाने में शिकायत की थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। फिर उसने न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गांव मोहबलीपुर निवासी मायादेवी ने बताया कि वह पढ़ना-लिखना नहीं जानती। उसके पति रघुराज सिंह की मृत्यु के बाद उसके हिस्से में कुछ जमीन आई थी। इसका कुछ हिस्सा उन्होंने बेच दिया था और उनकी कुछ जमीन बची थी। अनपढ़ होने के कारण कितनी जमीन बची है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। जून 2025 में मुकेश उनके पास तहसील का कर्मचारी बनकर आया और बताया कि उनकी 300 वर्ग गज भूमि बची है और वह उसे बिकवा देगा। इस पर महिला ने 19 अगस्त 2025 को जमीन की रजिस्ट्री कर दी थी। बाद में जब उनके बेटे ने बैनामा की नकल निकलवाई तो उन्हें पता चला कि उनके अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने 300 गज भूमि बताकर बची हुई 0.1527 हेक्टेयर भूमि का बैनामा करा दिया। मामले में अब न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने के आरोप में जेवर निवासी मुकेश, सोनू, सरवेश और हरियाणा के पलवल निवासी बीमा तोमर और सुषमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।