{"_id":"6b097da6ab6f39d8c706a8e7","slug":"poor-state-of-cleanliness-in-the-toilets-at-vikas-bhawan-grnoida-news-c-23-1-lko1064-113218-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विकास भवन के शौचालयों में सफाई व्यवस्था बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विकास भवन के शौचालयों में सफाई व्यवस्था बदहाल
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के विकास भवन में बने शौचालयों में व्याप्त गंदगी। संवाद
फोटो
गंदगी और दुर्गंध से परेशान कर्मचारी व आगंतुक, पाइप-टोटियां गायब होने से हो रही पानी की बर्बादी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर स्थित विकास भवन के शौचालयों में सफाई व्यवस्था बदहाल है। तीन मंजिला भवन में महिला और पुरुषों के लिए बने शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी पसरी रहती है। दुर्गंध के कारण लोगों को इनका इस्तेमाल करने में परेशानी होती है। वहीं, कुछ शौचालयों में पाइप और टोटियां गायब हैं, जिससे पानी लगातार बहता रहता है। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। विकास भवन में कुल 12 शौचालय हैं। इनमें लंबे समय से मरम्मत का काम नहीं कराया गया है। नियमित सफाई नहीं होने से शौचालयों में गंदगी जमा रहती है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को शौचालय के अंदर जाने में भी परेशानी होती है।
सफाई कर्मचारी तैनात, फिर भी नहीं सुधर रहे हालात
विकास भवन में शौचालयों की सफाई के लिए कर्मचारी तैनात हैं। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए कई बार निर्देश भी दिए जा चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों ने शौचालयों की नियमित सफाई कराने के साथ ही खराब पाइप और टोटियों की मरम्मत कराने की मांग की है।
-- -
विकास भवन में सफाई करने की जिम्मेदारी पंचायत विभाग के सफाई कर्मचारियों की है। कर्मचारियों को सही से सफाई करने के निर्देश दिए गए है। - संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, गौतमबुद्धनगर