फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pond adopted on daughter's birthday, started renovation

बेटी के जन्मदिन पर तालाब लिया गोद, जीर्णोद्धार शुरू कराया

Thu, 30 Dec 2021 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Pond adopted on daughter's birthday, started renovation
बेटी प्रगति के जन्मदिन पर तालाब को पुनर्जीवित करने के लिए नारियल तोड़ते विकास तोंगड़। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। खेड़ी भनौता गांव निवासी विकास तोंगड़ ने बृहस्पतिवार को बेटी प्रगति के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया। पिता ने बेटी के जन्मदिन पर गांव खोदना खुर्द के तालाब को गोद लिया है। उसका जीर्णोद्घार भी शुरू कर दिया है। विकास का कहना है कि उनकी तीन बेटियां हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मुहिम से प्रेरित होकर वो बेटी के जन्मदिन मनाते हैं। विकास तोंगड़ पर्यावरणविद् हैं। लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के प्रति काम कर रहे हैं। जुलाई में सबसे छोटी बेटी सृष्टि के जन्मदिन पर स्कूल में पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया था। अब दूसरी बेटी प्रगति के जन्मदिन पर खोदना खुर्द गांव के तालाब को गोद लिया है। उन्होंने बताया कि बेटी के हाथ से नारियल तुड़वाकर इस शुभ कार्य की शुरुआत की। तालाब से पानी निकाला जा रहा है। इसके बाद तालाब में जमीं सिल्ट को साफ कराया जाएगा। बारिश तक तालाब को तैयार कर लिया जाएगा, ताकि बारिश का पानी भरा जा सके। तालाब पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जहां स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि तालाब के चारों तरफ पौधरोपण भी कराया जाएगा। तीसरी बेटी के जन्मदिन पर सरकारी स्कूल को गोद लेंगे।
विज्ञापन

ग्रेनो से गढ़मुक्तेश्वर तक चलाया था अभियान
विकास तोंगड़ लगातार पर्यावरण संरक्षण के कार्य कर रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने ग्रेटर नोएडा से गढ़मुक्तेश्वर तक पौधरोपण अभियान चलाया था। इसकी शुरुआत सूरजपुर स्थित वेटलैंड से की थी। गढ़मुक्तेश्वर तक जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर पौधरोपण किया था। वहीं, इस साल रक्तदान की मुहिम शुरू की थी। साल भर चली इस मुहिम में 150 जरूरतमंद लोगों तक रक्त पहुंचाया था।
विज्ञापन

50 प्रतिशत तालाब खत्म हो चुके हैं
विकास तोंगड़ ने बताया कि कुछ दशक पहले देश में तालाबों की संख्या लाखों में थी, जो अब 53000 के करीब बची है। बाकी सभी तालाब गायब हो चुके हैं। इस समय तालाबों को बचाने की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं किया तो फिर पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed