फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Polytechnic student dies after being electrocuted while installing a chandelier

Noida News: झालर लगाते समय करंट लगने से पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत

Wed, 22 Oct 2025 12:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 22 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic student dies after being electrocuted while installing a chandelier
नहटौर। दिवाली पर घर में झालर लगाते समय इन्वर्टर के करंट की चपेट में आकर गांव फिरोजपुर निवासी किसान नेता जितेंद्र सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सूर्य प्रताप सिंह की मौत हो गई। वह अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से पूरे गांव में दिवाली पर मातम छाया रहा।
विज्ञापन

सूर्य प्रताप सोमवार को अपने घर पर सजावट के लिए बिजली की झालर लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे धामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गमगीन माहौल में मंगलवार को गंगा बैराज पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि सूर्य प्रताप पॉलिटेक्निक का छात्र था।
विज्ञापन

दीये जलाकर लौट रही महिला की दुर्घटना में मौत
राजा का ताजपुर। सोमवार शाम ग्राम भूतपुरी निवासी हंसिया (45) पत्नी रामपाल सिंह सोमवार की शाम को दिवाली पूजन के समय गांव के देव स्थल पर दीये जलाकर घर आ रही थी। हादसे में उसकी मौत हो गई। उधर दिवाली से दो दिन पूर्व बीमारी के चलते मूंछ वाले के नाम से मशहूर दयानंद त्यागी (85) की बीमारी से मौत हो गई। गांव में दो मौत होने से ग्रामीणों ने दिवाली नहीं मनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फंदे से लटककर महिला ने की आत्महत्या
हीमपुर दीपा। गांव पीपलीजट में 19 अक्तूबर की रात संतोष भारती (26) पत्नी बिरेश कुमार ने अपने कमरे के पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई रंजीत भारती निवासी पतरायी थाना कुठौन जनपद जालौन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। संतोष भारती का विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। 20 अक्तूबर की सुबह जब संतोष भारती ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो सास ने पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया। मायके पक्ष ने मामले में कार्रवाई से इन्कार किया है। संवाद

घायल युवक की उपचार के दौरान मौत


फोटो

रेहड़। 14 अक्तूबर को सड़क दुर्घटना में घायल हुए सतेंद्र (37) पुत्र मोहर सिंह निवासी रेहड़ की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बाइक से जसपुर से अपने घर लौट रहा था। जसपुर सूत मिल के पास किसी वाहन से टकराकर घायल हो गया था। चिकित्सकों ने उसे जसपुर से हायर सेंटर रेफर किया था। मृतक के चार छोटे बच्चे हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed