फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pollution increased from RMC plant

Noida News: आरएमसी प्लांट से बढ़ा प्रदूषण, रास्ते को बंद कर किया वनवे

Sun, 05 Oct 2025 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Pollution increased from RMC plant
-सेक्टर 133 स्थित किंग्सटन पार्क सोसाइटी के ठीक सामने बन रहा है प्लांट
विज्ञापन

-ध्वनि प्रदूषण के कारण सोसाइटी निवासियों की मुश्किलें बढ़ीं
-गत वर्ष प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लगाया था 12 लाख का जुर्माना

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जेपी विशटाउन के सेक्टर 133 स्थित किंग्सटन पार्क सोसाइटी के ठीक सामने रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे उड़ती धूल व ध्वनि प्रदूषण ऐसे में निवासियों को ध्वनि प्रदूषण के साथ ही वायु प्रदूषण से परेशान होना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है शासन-प्रशासन ने सुनवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में प्लांट शुरू हो जाएगा और समस्या बढ़ जाएगी। बिल्डर ने एक तरफ की रोड ब्लॉक कर दी है। इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है।

रविवार को किंग्सटन पार्क सोसाइटी के निवासियों ने आरएमसी प्लांट के विरोध में प्रदर्शन किया। निवासियों ने बताया कि दिसंबर 2024 में बिल्डर ने यह प्लांट लगाने का काम शुरू किया था और कुछ दिन प्लांट चला भी था। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि एनओसी लिए बिना आरएमसी प्लांट, डीजी सेट का संचालन और निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस जारी करने के बाद 12 लाख का जुर्माना लगाया था। निवासियों ने बताया कि एक सप्ताह पहले फिर यहां पर प्लांट का बचा हुआ निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह निर्माण कार्य 24 घंटे चल रहा है इस वजह से लोगों को ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण से परेशान होना पड़ रहा है, लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

----------
नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
विनीत सराओगी ने बताया कि यहां पर यूपीपीसीबी के नियमों की पूरी तरह धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस संबंध में हमने पीएमओ कार्यालय, सीएम पोर्टल, डीएम, नोएडा प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन और यूपीपीसीबी से शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि हम डेढ़ साल पहले ही सोसाइटी में आए हैं, लेकिन हमें सांस की समस्या होने लगी है। स्वाती झा ने बताया कि प्रदूषण की वजह से बच्चे बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
रोड पर एक्सीडेंट की संभावना बढ़ गई
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में करीब 2000 से अधिक लोग रह रहे हैं। सोसाइटी के बाहर की रोड टू वे वन वे कर दिया है। यहां पर स्कूल की बस भी आती हैं और अन्य गाड़ियां भी निकलती हैं ऐसे में दुर्घटनाएं हो सकती हैं। ओवरलोडेड वाहन भी निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed