{"_id":"68fa919098092831890d0102","slug":"politics-heats-upmany-leaders-arrive-to-meet-the-victim-na-news-c-13-1-lko1072-1439111-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राजनीति गरमाई...पीड़ित से मिलने पहुंचे कई नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राजनीति गरमाई...पीड़ित से मिलने पहुंचे कई नेता
Fri, 24 Oct 2025 02:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
सांसद पुनीत पुनिया ने मलिहाबाद के पूर्व विधायक इंदल रावत के साथ पीड़ित से मुलाकात की।
लखनऊ। काकोरी कस्बे के हाता हजरत साहब मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर में अनुसूचित जाति के बुजुर्ग रामपाल पासी के साथ हुए अमानवीय व्यवहार पर परिजन पुलिस की कार्यशैली से नाराज हैं। उनका आरोप है कि पुलिस आरोपी स्वामीकांत गुप्ता को बचा रही है।
वहीं इस घटना पर राजनीति भी तेज है। बृहस्पतिवार को भी कई नेता और सामाजिक संगठन पीड़ित और उनके परिवार से मिलने पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए हर संभव मदद का वादा किया।
बुजुर्ग रामपाल पासी के बेटे संतोष कुमार, पोते अंकित रावत और पोती रेखा रावत ने बताया कि बीमारी से जूझ रहे रामपाल को आरोपी स्वामीकांत गुप्ता ने पेशाब चटवा दिया, जिससे वह सदमे में हैं। आरोपी नाटक करके निजी अस्पताल में भर्ती होकर पुलिस अभिरक्षा में आराम से इलाज करवा रहा है। परिवार ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी को जेल नहीं भेजा जाता, तब तक वे शांति से नहीं बैठेंगे। अंकित रावत ने योगी सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि न्याय नहीं मिला तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया आरोपी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों से उसकी स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी गई है। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इन्होंने की मुलाकात
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित की कानूनी लड़ाई को मजबूती से लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने जिला अध्यक्ष नरेंद्र पासवान को विधिक सलाहकार नियुक्त किया और कानूनी कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पार्टी तन, मन और धन से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने तक किसी भी स्तर पर पीछे नहीं हटेगी। वहीं कांग्रेस के बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने मलिहाबाद के पूर्व विधायक इंदल रावत के साथ मिलकर पीड़ित से मुलाकात की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि लखनऊ पहुंचते ही वह मौके पर जाएंगे। सरकार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की और दलित को न्याय नहीं मिला तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगी। दलित वृद्ध को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। इसके अलावा भीम आर्मी के जय भीम संगठन के प्रदेश महासचिव अनिल गौतम, जिला महासचिव महेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार और जिला सचिव शिवकुमार रावत सहित अन्य पदाधिकारी भी पीड़ित से मिले और न्याय दिलाने तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
पुलिस बल तैनात
हाता हजरत साहब मोहल्ले तनाव को देखते हुए पहले ही दिन से पुलिस बल की तैनाती की गई है। बृहस्पतिवार को भी पुलिस इलाके में मौजूद रही और आने-जाने वालों की हर गतिविधि पर नजर रखी।
आरोपी के भाई ने घटना को बताया षड्यंत्र
आरोपी स्वामीकांत गुप्ता के भाई सह विभाग संघचालक रमाकांत गुप्ता ने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में होने वाली अशोभनीय नौटंकी को बंद करवा देने के कारण उनके छोटे भाई को साजिश के तहत फंसाया गया। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की। उन्होंने भाई पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। वहीं, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने आरोपी स्वामीकांत गुप्ता के बड़े भाई रमाकांत दादू और परिजनों से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।