{"_id":"60e591108ebc3ebf002fad2f","slug":"political-noida-news-noi591996111","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार
विज्ञापन
नूंह। बढ़ती महंगाई के विरोध में बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के उप नेता व नूंह विधायक आफताब अहमद की अगुवाई में मेवात कांग्रेस की अलग अलग इकाईयों के सदस्यों ने प्रदर्शन में भाग लिया। कांग्रेस कें कार्यकर्ता जिला मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए शहर के मुख्य बाजार पहुंचे। जहां घंटों तक बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
इस मौके पर विधायक आफताब अहमद ने कहा कि एक तरफ लोग कोरोना से त्रस्त हैं तो दूसरी तरफ महंगाई से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले एक साल में पेट्रोल व डीजल पर 20 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं जो शर्मनाक है। रसोई गैस सिलिंडर 414 रुपये से बढ़कर 910 रुपये हो गया है तो सरसों के तेल के दाम कांग्रेस सरकार में 52 रुपये प्रति किलो थे तो बीजेपी सरकार के समय 180 रुपये पहुंच गया है।
कोरोना काल में जनता अपना पेट काट रही है वहीं मोदी सरकार लोगों की जेब काट रही है। कोरोना काल में बीजेपी की गलत नीति से बेरोजगारी व महंगाई आसमान छू गई है। जिससे आम आदमी को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों का तेल व खाद्य पदार्थों के बढ़ रहे दामों के प्रति अंजान बन सिर्फ सत्ता सुख भोगना चाहती है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ाना केंद्र सरकार की सोची समझी चाल है। पीसीसी सदस्य महताब अहमद ने कहा कि एक तरफ कोरोना संक्त्रस्मण ने आमजन की आर्थिक स्थिति को बिगाड़ कर रख दिया है तो दूसरी तरफ लगातार बढ़ रही महंगाई से आमजन त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। अब रसोई के सामान की बढ़ती कीमतें लोगों को रुलाने लगी हैं। इस दौरान चौधरी सपात मेवली, शरीफ सरपंच अड़बर, सुक्की नंबरदार आलदोका, नईम इकबाल फिरोजपुर नमक, समसू ठेकेदार रेहना, अख्तर चंदेनी, अरशद चेयरमैन, आफाक एनएसयूआई सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो ऱ् नूंह में प्रदर्शन करते कांग्रसी।