फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   political news

Noida News: उमर ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

Mon, 21 Jul 2025 02:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
political news
कहा-मुझे समझ में नहीं आ रहा कि खाली पड़ी राज्यसभा और विधानसभा सीटों पर चुनाव क्यों टाले जा रहे
विज्ञापन

श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश में राज्यसभा की सीटों को भरने और दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने में अनुचित देरी किए जाने का आरोप लगाया है। जम्मू में नगरोटा और कश्मीर में बडगाम विधानसभा सीट पर उपचुनाव और राज्यसभा की चार रिक्त सीटों के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब में उमर ने कहा, मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि ये चुनाव क्यों टाले जा रहे हैं? चुनाव आयोग से देरी के कारणों को स्पष्ट करना चाहिए।


नगरोटा सीट भाजपा नेता देविंदर राणा के निधन के बाद खाली हुई थी, जबकि बडगाम सीट मुख्यमंत्री ने खाली की थी। उमर दो सीटों से चुनाव लड़े थे। एक समाचार एजेंसी से साक्षात्कार में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चुनाव के बाद से जम्मू-कश्मीर विधानसभा के दो सत्र हो चुके हैं, फिर भी राज्यसभा की सीटों के लिए चुनाव नहीं हुआ है। अब्दुल्ला ने 2014 के अपने अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि तब हमारी सरकार ने भारी बाढ़ के कारण राज्य चुनाव स्थगित करने की मांग की थी, लेकिन मुझे बताया गया था कि किसी भी परिस्थिति में चुनाव स्थगित नहीं किए जा सकते। आज तो हम स्थगन की मांग भी नहीं कर रहे हैं, फिर भी देरी की जा रही है, जबकि विधानसभा के दो सत्र हो चुके हैं। राज्यसभा चुनाव क्यों नहीं हुए, इसमें तो एक दिन लगता है। एजेंसी
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed