फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   political

ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मंत्री ने बीमा कंपनी को लगाई फटकार

Thu, 17 Jun 2021 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
political
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बृहस्पतिवार को नूंह जिला सचिवालय में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सुनवाई के लिए कुल 13 परिवाद रखे गए। इनमें पांच मामले पिछली बैठक से लंबित थे व 8 नए मामले रखे गए। बैठक में मानूवास निवासी भरत सिंह ने किसानों की फसलों के बीमा से जुड़ी शिकायत की। भरत सिंह ने खेतों की रवि की फसल का 2019- 20 में बीमा कंपनी द्वारा कराया था लेकिन भारी बारिश होने के कारण उनकी फसल खराब हो गई थी। वहीं कंपनी ने मुआवजा देने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी तरह कई किसान फसल बीमा से वंचित है। शिकायत को सुनते ही डॉ. बनवारी लाल ने बीमा कंपनी को फटकार लगाई और तुरंत जांच के बाद उचित कार्रवाई के आदेश दिए है। साथ ही बीमा कंपनी को किसान को उसकी फसल का तुरंत मुआवजा दिया जाने का आदेश दिया।
मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में जो भी विवाद रखे जाते है उन विवादों के समाधान की सही रिपोर्ट अधिकारी प्रस्तुत करें। इस मौके पर सोहना तावडू के विधायक कंवर संजय सिंह, विधायक अफताब अहमद, फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, नौक्षम चौधरी सहित समिति के अन्य गैर सरकारी सदस्य व उपायुक्त शक्ति सिंह, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की जनता की सेवा की है। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में 600 दिन पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि इस दौरान कोरोना वायरस का सामना करते हुए भी सरकार ने प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर जारी रखा। प्रदेश सरकार प्रत्येक बीपीएल कोरोना संक्रमित हुए परिवारों को 5 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक की सहायता दे रही है।
विज्ञापन

इन शिकायतों पर हुई सुनवाई
साठावाड़ी के निवासियों की शिकायत पर मंत्री ने फिरोजपुर-झिरका एसडीएम को एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। सलीम ने बोरवेल लगाने संबंधी शिकायत पर मंत्री ने फिरोजपुर-झिरका के एसडीएम को जांच निर्देश दिए। इसके अलावा जीएमडीआईसी रोजका मेव से संबंधित संजय कुमार की मोबाइल टावर लगाने संबंधी शिकायत पर मंत्री ने टावर तय मानकों और तय शर्तों के साथ लगाने के लिए कहा। अगर समस्या आती है तो टावर लगने के बाद उसकी रेडिएशन चैक की जाएगी। उन्होंने सभी समस्यओं को प्रमुखता से निपटान के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांडीखेड़ा शहीदी स्मारक से हटेगा अतिक्त्रस्मण
नगीना। मांडीखेड़ा गांव के ग्रामीणों ने प्रथम विश्व यद्ध के दौरान शहीद हुए लोगों की याद में बने स्मारक से अतिक्रमण हटाने के लिए शिकायत मंत्री बनवारी लाल को दी। बनवारी लाल ने जिला उपायुक्त को आदेश दिए कि इस मामले की जांच करते हुए स्मारक पर हुए अतिक्रमण को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। यदि वह नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए। मांडीखेड़ा गांव के पूर्व उप चेयरमैन उस्मान दुर्रानी, बहादुर खान ने बताया कि 109 बहादुरों की याद में मांडीखेड़ा गांव में दिल्ली अलवर हाईवे के निकट एक स्मारक बना हुआ है। शरारती तत्वों ने लकडियां, उपले, गोबर व पत्थर डाल रखे है।
फोटो :1 लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति में लोगों की शिकायतें सुनते हरियाणा के सहकारिता मन्त्री डा. बनवारी लाल ।
फोटो : 2 जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारीगण व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed