{"_id":"5e69456b8ebc3ef3f51dd2fe","slug":"policemen-beat-up-greater-noida-devotees-in-mehandipur-balaji-grnoida-news-noi497836737","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी में ग्रेनो के श्रद्धालुओं को पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी में ग्रेनो के श्रद्धालुओं को पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहंदीपुर बालाजी में ग्रेनो के श्रद्धालुओं को पुलिसकर्मियों ने पीटा
ग्रेटर नोएडा। शहर के विभिन्न सेक्टरों से राजस्थान के मेहंदीपुर स्थित बालाजी मंदिर में पूजा करने गए श्रद्धालुओं ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस की पिटाई से ग्रेनो के 10 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने ग्रेटर नोएडा पुलिस से मामले की शिकायत की तो उन्होंने दूसरे राज्य का मामला होने की बात कहकर मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को ट्वीट कर मामले की शिकायत की है।
ग्रेटर नोएडा के बीटा-1, बीटा-2, ओमीक्रॉन-1 समेत अन्य सेक्टरों से करीब 15 लोग अपने-अपने वाहनों से सोमवार शाम राजस्थान के करोली जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पूजा करने और होलिका की आग में नारियल चढ़ाने के लिए पहुंचे थे। रात करीब 8 बजे मंदिर में प्रवेश करने के लिए लाइन में लग गए। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में रहने वाले किशन सिंघल ने बताया कि श्रद्धालुओं की लाइन जहां से शुरू हो रही थी। वहां मौजूद पुलिसकर्मी लोगों को अंदर भेज रहे थे। जबकि अंदर तैनात पुलिसकर्मी लोगों को रोक रहे थे।
अंदर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा गया कि बाहर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हे अंदर भेजा है तो वह धक्कामुक्की करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे मची भगदड़ में लोगों नीचे गिरने से गंभीर चोट आई है। उन्होंने इसकी शिकायत राजस्थान के घटना स्थल संबंधित डोडा भीम थाने पुलिस से की तो उन्होंने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। यहां तक की पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भी भर्ती नहीं कराया। ग्रेनो पहुंचने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ट्वीट कर इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
ये हुए घायल
सुनील कुमार निवासी सेक्टर बीटा-1, श्रीकिशन सिंघल निवासी सेक्टर बीटा-2, सविता अग्रवाल निवासी सेक्टर अल्फा-1, महिपाल गर्ग निवासी सेक्टर बीटा-2, राजीव गर्ग निवासी सेक्टर ओमीक्रॉन-1, मोहन गर्ग निवासी अल्फा-1 समेत 10 से ज्यादा हुए घायल।