{"_id":"5e1228ad8ebc3e87b402f368","slug":"police-will-soon-solve-shoot-case-in-pingawa-mewat-news-noi4838073159","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 वर्षीय अशफाक को गोली मारने वाले बदमाशों के करीब पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 वर्षीय अशफाक को गोली मारने वाले बदमाशों के करीब पुलिस
विज्ञापन
पिनगवां। कस्बे में बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारकर मौके पर गाड़ी को छोड़कर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी के मालिक की पहचान कर ली है और घटना में उनके लड़के के शामिल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस कई बार बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बहार है।
पिनगवां थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि 2 जनवरी की रात पिनगवां के अकबरपुर रोड पर कुछ बदमाशों ने 45 वर्षीय अशफाक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सभी आरोपी मौके पर गाड़ी छोड़ कर भाग गए थे। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर छानबीन की तो पता चला की गाड़ी का मालिक गुरुग्राम जिले के गांव धुंनैला निवासी शहाबुद्दीन है। इस मामले में शहाबुद्दीन का एक बेटा संदिग्ध आरोपी है। इसके अलावा कुछ अन्य आरोपियों की भी पहचान की गई है। आरोपियों के ठिकाने पर पुलिस ने कई बार दबिश दी है उम्मीद है कि अगले दो दिन के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया जाएगा।
पिनगवां कस्बे के अकबरपुर रोड पर कुछ लोग महिलाओं से जिस्मफरोशी का धंधा कराते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे पांच युवक एक स्कॉरपियो गाड़ी में आए और पड़ोस में जिस्मफरोशी से जुड़ी महिला के बारे में पूछने लगे। इसको लेकर आरोपियों और पड़ोसियों में कहासुनी हो गई। आरोपियों ने उनपर फायरिंग कर दी थी जिसके बाद पड़ोसियों ने शोर मचाया तो आरोपी कार लेकर वहां से भागने लगे लेकिन कुछ ही दूरी पर कार मिट्टी में फंस गई और वह पैदल ही भागने लगे। जब आरोपी ढाणा रोड की तरफ भाग रहे थे तो 45 वर्षीय अशफाक ने उनको रोकने का प्रयास किया। आरोपियों नेे अशफाक को गोली मारी दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।