{"_id":"6417674c1533427ff106c9b4","slug":"police-will-investigate-fire-extinguisher-to-prevent-fire-in-summer-noida-news-c-1-gnd1002-358422-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गर्मी में आग से बचाव के लिए पुलिस फायर इंस्टींग्यूशर की करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गर्मी में आग से बचाव के लिए पुलिस फायर इंस्टींग्यूशर की करेगी जांच
विज्ञापन
आग से बचाव के लिए फायर इंस्टींग्यूशर की जांच करेगी पुलिस
- पुलिस थानावार कंपनी, फैक्ट्रियों व बहुमंजिला इमारतों का करेगी निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गर्मी के मौसम में आग लगने से बचाव के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने योजना बनाई है। इसके तहत पुलिस और दमकल कर्मी थानेवार कंपनियों, फैक्ट्रियों और बहुमंजिला इमारतों में जाकर अग्निशमन यंत्रों का निरीक्षण करेगी और ठीक नहीं पाए जाने पर उसे दुरुस्त कराएगी। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पुलिस विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है ताकि गर्मी में आग लगने की कम से कम घटना हो सके।
गर्मी आते ही शहर में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए इस बार पुलिस खुद बचाव की तैयारी में उतरेगी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सभी जोन के डीसीपी को आग लगने की आशंका खत्म करने और बचाव के इंतजाम निरीक्षण कर देखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जोन स्तर पर पुलिस की टीम कंपनी, होटल, फैक्ट्री, बहुमंजिला इमारत, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाएगी और अग्निशमन सुरक्षा मानकों को परखेगी। इन स्थानों पर आग से बचाव के इंतजाम देखे जाएंगे। इसके साथ ही कहीं पर कबाड़ तो नहीं इकट्ठा है यह भी देखा जाएगा और वहां से हटवाने की व्यवस्था कराई जाएगी। नोएडा में जिन झुग्गी एरिया में पिछले दो वर्षों में आग लग चुकी है वहां विशेष सावधानी बरती जाएगी।
डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि हर थाना क्षेत्र के में इसकी तैयारी की जा रही है और संवेदनशल स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बहुमंजिला इमारतों में फायर इंस्टींग्यूशर देखे जाएंगे। साथ ही आग बुझाने को लगाई गई पानी की लाइनों को भी देखा जाएगा। फायर एग्जिट से लेकर अगिनशमन विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। कबाड़ वाले इलाके में जाकर भी वहां लोगों से बातचीत की जाएगी, जिससे आग न लगे। डीसीपी ने बताया कि आग लगने के दो प्रमुख कारण सामने आते हैं। इनमें एक शॉर्ट सर्किट व दूसरा कंपनी के अंदर रखे गए ज्वलनशील पदार्थ होते हैं।