फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   police taked strict action against overloaded dumper

ओवरलोड डंपरों पर कसा शिकंजा

Fri, 04 Dec 2020 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
police taked strict action against overloaded dumper
ओवरलोड डंपरों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

नूंह। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी द्वारा नूंह जिले में चल रहे ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की गई है। बुधवार रात साढ़े नौ बजे से रात ढाई बजे तक ओवरलोड डंपरों की चेकिंग की गई। सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी से एएसआई सांवल राम की अगुवाई में नूंह सीआईडी स्टाफ ने बुधवार देर रात छापेमारी की। इस दौरान 38 भारी वाहनों को चेक किया गया। इनमें 2 भारी वाहन ओवरलोड पाए गए और 2 वाहनों का ई-रवाना के अनुसार (ओवर टाइम) समय का मिलान नहीं हो पाया। आरटीए नूंह द्वारा मौके पर 2 ओवरलोड डंपरों पर 51 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही जिन 2 डंपरों का ओवरटाइम का समय का मिलान नहीं हो पाया उनपर माईनिंग विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर दोनों भारी वाहनों पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। इसके अलावा इन दोनों वाहनों पर रॉयलटी का अलग से 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed